22.8 C
Delhi
गुरूवार, मई 2, 2024
Recommended By- BEdigitech

सुबह उठते ही करें यह 5 काम, जीवन की सभी रूकावट होंगी दूर ?

हम अपने जीवन में तरक्की पाने के लिए खूब मेहनत करते है लेकिन मेहनत के बाद भी कई बार हमें हमारी चाहत के हिसाब से फल नहीं मिल पाते या फिर यह कहें कि लाख कोशिशों के बाद भी हमें सफलता नहीं मिल पाती और बने बनाए काम भी बिगड़ने लग जाते है।

इसके चलते जीवन में निराशा हमें घेरने लग जाती है और ऐसा लगने लगता है कि अब कुछ बचा ही नहीं लेकिन आपको हिम्मत नहीं हारनी चाहिए बल्कि आपको कड़ी मेहनत के साथ ज्योतिष शास्त्र के कुछ उपाय अपनाने चाहिए। जिनकी मदद से आपको अपनी मेहनत के फल आसानी से प्राप्त होने लगते है।

इसीलिए आज हम जो आपको 5 उपाय बताने जा रहे है अगर आप उन्हें पालन में लाते है। तो इससे ना सिर्फ सोई हुई किस्मत जागती है बल्कि आपके बिगड़े काम भी बनने लग जाते है। तो आइए जानते है उन उपायों के बारे में जो आपके जीवन को पूरी तरह से बदलने में बेहद कारगर साबित होते है।

Table of Contents

Advertisement

सुबह उठते ही देखें अपनी हथेली

ऐसा कहा जाता है कि हमारे हाथों में ब्रह्मा जी लक्ष्मी जी और सरस्वती जी तीनों ही विराजमान होते है और हमें सुबह उठते ही अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की किस्मत चमकने लगती है।

इस प्रकिया को करते वक्त एक मंत्र का भी जाप करना चाहिए। जो कि इस प्रकार है- कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती। करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्।। ऐसा कहा जाता है कि अगर इस उपाय को पूरे विश्वास के साथ किया जाए। तो उसके हाथों से होने वाले सभी कार्यों को देवता शुभ कर देते है।

माता-पिता को नमस्कार

सुबह उठने के बाद माता-पिता के सामने जाकर उनके पैर छुए और उन्हें नमस्कार करें। ऐसा कहा जाता है कि माता-पिता के दिल से निकलने वाली दुआ कभी खाली नहीं जाती और उनके आशीर्वाद से हमारे सभी बिगड़े हुए काम बनने लगते है।

सूर्य देव की पूजा

सुबह नहाने के बाद सूर्य देव को प्रणाम करें और ॐ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करते हुए सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर सूर्य उदय के समय सूर्यदेव की अराधना की जाए। तो इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और पूरा दिन सकरात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

गाय के नाम की रोटी

ऐसा माना गया है कि घर में जिस वक्त भोजन पकाया जाता है। तब पहली रोटी पर हक गाय का और आखिरी रोटी पर कुत्ते का हक होता है लेकिन आज के समय में कोई भी इन नियमों को नहीं मानता पर ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बनाई जाने वाली पहली रोटी गाय को खिलाई जाए।

तो इससे जीवन में आने वाली सभी बाधाएं आपकी सफलता के बीच में आने वाली सभी कठिनाइयां दूर होने लगती है।

घर से दही-शक्कर खाकर निकले

अगर किसी शुभ या आवश्यक काम के लिए घर से निकलना हो, तो व्यक्ति को घर से दही और शक्कर खाकर ही निकलना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति के सभी काम सफल हो जाते है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles