40.6 C
Delhi
गुरूवार, मई 16, 2024
Recommended By- BEdigitech

कोरोना का बढ़ता कहर, देशभर में 24 घंटे में 339 मौत नए 43,401 केस, 3.87 लाख एक्टीव!

नई दिल्ली: देश में बीते दिन 43,401 नए कोरोना केस मिले है, प्रतिदिन संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में 40,611 लोग ठीक हुए और 339 मौतें हुईं। बुधवार को कुल सक्रिय मामलों में 2,442 का इजाफा हुआ।

आपको बता दें, केरल में हालात अभी भी गंभीर हैं यहां पांच दिन के बाद फिर से 30 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 27,579 लोग रिकवर हुए और 181 पीड़ितों ने दम तोड़ दिया। राज्य में अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और 22,001 लोगों की मौत हुई है।

Table of Contents

1. केरल

यहां बुधवार को 30,196 लोग संक्रमित पाए गए। 27,579 लोग ठीक हुए और 181 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक 42.83 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 40.21 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,001 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 2.39 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।

Advertisement

2. महाराष्ट्र

यहां बुधवार को 4,174 लोग संक्रमित पाए गए। 4,155 लोग ठीक हुए और 65 की मौत हो गई। यहां अब तक 64.97 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 63.08 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1.37 लाख लोगों की मौत हुई है। फिलहाल 47,880 मरीजों का इलाज चल रहा है।

3. उत्तर प्रदेश

यहां बुधवार को 15 लोग संक्रमित पाए गए और 28 लोग ठीक हुए। अब तक राज्य में 17.09 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 16.86 लाख ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,863 मरीजों ने दम तोड़ दिया। यहां 214 मरीजों का इलाज चल रहा है।

4. दिल्ली

दिल्ली में बुधवार को 41 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। 13 लोग ठीक हुए। अब तक 14.38 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 14.12 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 25,083 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां 414 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5. राजस्थान

यहां बुधवार को 12 कोरोना संक्रमित पाए गए, 10 ठीक हुए। अब तक राज्य में 9.54 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.45 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,954 मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल 82 मरीजों का इलाज चल रहा है।

6. मध्यप्रदेश

यहां बुधवार को 16 नए मामले सामने आए और 06 ठीक हुए। अब तक राज्य में 7.92 लाख लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,516 लोगों की मौत हो गई। 137 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles