32.1 C
Delhi
गुरूवार, मई 9, 2024
Recommended By- BEdigitech

भारत तक पहुंचा कोरोना का नया वैरिएंट, जानें कहा मिले कितने मरीज

दुनियाभर में कोरोना का खतरा टलने का नाम नहीं ले रहा। साल 2019 में हुए इस वायरस ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया। नए वैरिएंट के आते-आते नए-नए खतरे भी आते जा रहे हैं। कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन अब भारत में भी दस्तक दे चुका है। जयपुर, महाराष्ट्र, कर्नाटक, गुजरात और राजधानी दिल्ली तक ये नया वैरिएंट पहुंच चुका है। इस वैरिएंट के मरीज मिलने के बाद कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है। सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देशभर में अब तक कुल 21 मरीज सामने आ चुके हैं। वहीं राज्यों के स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गए हैं।

जयपुर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के अब तक सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका से आए एक परिवार के ने जब टेस्ट करवाया तो 9 लोगों में संक्रमण की बात सामने आई है। आपको बता दें कि दक्षिण अफ्रीका से सात दिन पहले जयपुर लौटे एक परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें माता-पिता, उनकी 15 और 8 साल की दो बेटियां हैं। ख़बरों के अनुसार दक्षिण अफ्रीका से आए परिवार और उनके कॉन्टैक्ट में आए 34 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से पांच और लोगों में ओमिक्रोन वैरिएंट मिला है।

इसके अलावा महाराष्ट्र में 8 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में रविवार को 7 नए मामले सामने आए जिसमें से एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं। ये लोग हाल ही में नाइजीरिया से लौटे थे। इनमें 44 साल की महिला अपनी दो बेटियों के साथ 24 नवंबर को नाइजीरिया से आई थी। ये लोग पिंपरी-चिंचवड़ नगरपालिका इलाके में अपने भाई के घर आए हुए थे। महिला के अलावा उसकी उसकी 18 साल और 12 साल की दो बेटियां भी पॉजिटिव हैं। जबकि महिला का भाई और उसकी 7 साल और डेढ़ साल की बेटी भी संक्रमित मिली हैं। नाइजीरिया से आने के बाद महिला 13 लोगों से मिली थी। सभी की जांच कराई गई है। पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के मुताबिक मरीजों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इसके अलावा पुणे के ही एक 47 साल के व्यक्ति में भी ओमिक्रॉन संक्रमण पाया गया है।

आपको बता दें कि देश में पहला और दूसरा ओमिक्रॉन का केस कर्नाटक के बैंगलुरु में मिला था। साउथ अफ्रीका से दुबई होते हुए भारत लौटे एक 66 साल के बुजुर्ग में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया था। 20 नवंबर को एयरपोर्ट से उनका सैंपल लिया गया था। हालांकि वह कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। लेकिन ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित 46 साल के दूसरे शख्स ने प्रभावित देशों की यात्रा नहीं की थी। न ही वह पहले मरीज के संपर्क में आए थे। जबकि ओमिक्रॉन से संक्रमित दूसरे शख्स के संपर्क में आए 5 लोगों भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

Advertisement

भारत में ओमिक्रॉन का संभावित तीसरा केस गुजरात में मिला है। जामनगर में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटे शख्स में खतरनाक वैरिएंट मिला है। Omicron virus से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगों की टेस्टिंग और ट्रेसिंग की जा रही है। बताया जा रहा है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में 10 लोग आए हैं। सभी को क्वारंटाइन कर दिया गया है।

देश की राजधानी दिल्ली में भी ओमिक्रॉन का एक मरीज मिल चुका है। दिल्ली सरकार इस वायरस को लेकर सतर्क हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि विदेश से आए 12 लोगों के सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। जिनमें से 11 लोगों को सामान्य कोरोना है, लेकिन 12वां व्यक्ति ओमिक्रॉन पॉजिटिव है। ये व्यक्ति अफ्रीकी देश तंजानिया से भारत आया था। इस शख्स के संपर्क में आए 6 लोगों के सैंपल लेकर जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अब तक कुल 17 लोग जो विदेश से आए थे और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles