36.7 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

दीपिका पादुकोण एक बार फिर हॉलीवुड में आएंगी नज़र, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस भी हॉलीवुड में दे चुकी हैं हिट फिल्में !

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज’ के बाद एक बार फिर से हॉलीवुड फिल्म में नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में तो वो लंबे समय से पर्दे पर धमाल कर रही हैं, अब हॉलीवुड में भी उन्हें पसंद किया जा रहा है। हॉलीवुड में 2017 में आई XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज में दीपिका के काम को काफी पसंद किया गया था। हालांकि, अब तक फिल्म का टाइटल डिसाइड नहीं किया गया है लेकिन इसको क्रॉस-कल्चर रोमांटिक कॉमेडी एसटीएक्स फिल्म्स द्वारा बनाया जा रहा है। आपको बता दें कि दीपिका इस फिल्म को खुद खुद प्रोड्यूस भी करेंगी। दीपिका ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ओम शांति ओम से की थी। एक के बाद एक इसके बाद एक्ट्रेस ने रामलीला, ‘ये जवानी है दीवानी’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी कई हिट फिल्में दी। दीपिका पादुकोण के अलावा बॉलीवुड की और भी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने हॉलीवुड में काम किया है

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड को बर्फी, दिल धड़कने दो, दोस्ताना, बाजीराव मस्तानी जैसी कई हिट फिल्में देने के ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा बाद हॉलीवुड चली गईं। टीवी ड्रामा क्वांटिको से हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद कई बड़े चेहरे के साथ काम किया है।

ऐश्वर्या राय बच्चन

Advertisement

1994 की मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड को कई फिल्में दे चुकी हैं। उन्होंने साल 2007 में आई फिल्म The Last Legion से हॉलीवुड में कदम रखा। इसके अलावा वो Pink Panther 2, स्टीव मार्टिन के साथ खलनायक के रूप में नजर आ चुकी हैं।

तब्बू

साल 2012 में आई Life Of Pi में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने एक माँ की भूमिका निभाई।

शबाना आज़मी

शबाना आज़मी पहली ने साल 1988 में John Schlesinger की फिल्म Madame Sousatzka में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने 1992 में ओम पुरी के साथ Roland Joffé की City of Joy में भी काम किया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles