35.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली की छात्राओं ने बनाई एंटी रेप ब्लूटूथ जींस, अब महिलाएं होगी और भी सुरक्षित

नई दिल्ली : भारत में लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के मामलें रोजाना सामने आते है। इन से निपटने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन लगातार मुहिम चलाती है। वहीं अब दिल्ली की दो छात्राओं ने महिला सुरक्षा के लिए एक अहम कदम उठाया है। दिल्ली के मैक्सफोर्ट स्कूल की दो छात्राओं ने मेरठ की नीमल सिंह की मदद से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘एंटी रेप ब्लूटूथ जींस’ बनाकर तैयार की है। यह महिलाओं के लिए मुश्किल समय में मददगार साबित हो सकती है।

आपको बता दें, इन छात्राओं ने एंटी रेप ब्लूटूथ जींस को मुसीबत में फंसी लड़की या महिलाओं के लिए तैयार किया है इस जींस में एक बटन है जिसे दबाते ही महिला की लोकेशन पुलिस और परिजनों के पास सीधी पहुंच जाती है। इसे बनाने वाली कशिश और रिद्धिमा दयाल ने कहा कि, भारत के साथ-साथ दुनिया भर में हर घंटे किसी ना किसी महिला के साथ हो रहे छेड़छाड़ रेप और घरेलू हिंसा की स्थिति में एंटी रेप ब्लूटूथ जींस काफी मददगार साबित होने वाली है।

दिल्ली की छात्राओं ने बनाई एंटी रेप ब्लूटूथ जींस

ये भी पढ़े मुंबई कोर्ट ने लगाई एक बीमा कंपनी को फटकार, आदेश में कहा ‘टायर फटना एक्ट ऑफ गॉड नहीं’, कंपनी को देना पड़ेगा मुआवजा ?

आपको बता दें ‘एंटी रेप ब्लूटूथ जींस’ को उन महिलाओं के लिए निर्मित किया गया है जो अक्सर रोजाना घर से बाहर निकलती है और उन्हें देर रात तक कभी-कभी ऑफिस में काम भी करना पड़ जाता है। ऐसे में यदि महिलाओं के पास ही जींस होगी तो इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा साथ ही महिला दिन के 24 घंटे खुद को अपने परिजनों दोस्तों और पुलिस को भी जुड़े रखेगी। इस एंटी रेप ब्लूटूथ जींस मैं एक ब्लूटूथ का नैनो डिवाइस लगा है जो की आसानी से फोन से कनेक्ट हो जाता है। जैसे ही इस के बटन को टच किया जाता है वैसे ही ब्लूटूथ एक्टिवेट हो जाता है और आपके फोन से तीन फोन नंबर ओपन अलर्ट सेंड कर दिया जाता है। इस ब्लूटूथ डिवाइस से आपके परिजनों को पता लग जाता है कि महिला मुसीबत में हैं। इसके बाद परिवार के लोग महिला की लोकेशन को आसानी से ट्रांसफर पाएंगे। महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए तैयार की गई एंटी रेप ब्लूटूथ जींस को यदि सरकार या किसी अन्य कंपनी का सहयोग मिलता है तो इसे बहुत जल्द बाजारों में भी लांच किया जा सकता है।

आपको बता दें एंटी रेप ब्लूटूथ जींस में लगे डिवाइस को आप आसानी से किसी दूसरी जींस में भी लगा सकते हैं। जिससे कि पहले वाली जींस को आसानी से धोया जा सकता है। इसे 1 घंटे की चार्जिंग में 7 दिन तक काम करने की क्षमता मिलती है।

Advertisement

ये भी पढ़े आखिर कैसा लगता है ‘बाबा बुलडोजर’ नाम, जानिए इसपर यूपी के CM Yogi Adityanath की राय ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles