36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

देश में बढ़े LPG सिलेंडर के दाम, साथ ही कई चीजों में किए गए फेर बदल, जानिए 1 मार्च को क्या-क्या हुए बदलाव ?

1 मार्च यानी हर महीने की पहली तारीख को सभी लोगों के चेहरे खिल जाते हैं क्योंकि हर महीने की पहली तारीख को लोगों को उनकी सैलरी मिलती है लेकिन लगता है कि साल 2023 के मार्च महीने की पहली तारीख लोगों को तकलीफ पहुंचा सकती है।

क्योंकि 1 मार्च के दिन से ही घरेलु सिलेंडर से लेकर कई चीजों में बदलाव किया गया है, इसमें सबसे ज्यादा झटका तो आम आदमी को लगा है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब से आपको हर महीने सिलेंडर भी महंगे दाम पर मिलने वाला है। इसके अलावा भी 1 मार्च के बाद से आपको कई बदलाव देखने को मिलेंगे। अब वो क्या बदलाव है आइए इसपर नजर डाल लेते हैं।

LPG Cylinder पर बढ़े दाम

LPG Cylinder पर बढ़े दाम

ये भी पढ़े 60 साल बाद बदला गया Nokia Ka Logo, जानें क्या रही है इसकी वजह!

अभी कुछ ही दिनों में होली का त्योहार आने वाला है लेकिन इससे पहले ही लोगों को होली का झटका लग गया है क्योंकि 1 मार्च के बाद से आपको मिलने वाले सिलेंडर के दामों पर गैस कंपनियों ने दाम बढ़ा दिए है। पहले दिल्ली में जो गैस का सिलेंडर आपको 1053 में मिल जाता था उस पर 50 रूपए बढ़ने से अब वही सिलेंडर आपको 1103 रूपए में मिलेगा।

Advertisement

बता दें कि दाम तो बढ़े है लेकिन इस बार करीब 8 महीनों के बाद दामों को बढ़ाया गया है। इसके अलावा मुंबई में पहले सिलेंडर के दाम 1052.50 रूपए हुआ करते थे जो कि बढ़ाकर अब 1102.5 रूपए कर दिया गया है।

कमर्शियल सिलेंडर पर भी बढ़े दाम

बता दें कि जहां रसोई गैस पर 50 रूपए दाम बढ़ाए गए हैं वहीं 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर 350.50 रूपए बढ़ा दिए गए हैं। जिसके चलते दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 2119.5 रुपये का मिलेगा तो वहीं मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 2071.5 रुपये होगा। इसके अलावा कोलकाता में 2221.5 और चेन्नई में 2268 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा।

बैंक ऑफ इंडिया देगा महंगा लोन

सिलेंडर के अलावा 1 मार्च को बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेना भी आपके लिए महंगा साबित होगा क्योंकि BOI ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लैंडिंग रेट (MCLR) यानी कर्ज की दरों में 10 बेसिस प्वाइंट या 0.10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है।

इसका मतलब है कि 1 मार्च, 2023 से अब बैंक से होम लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन समेत सभी तरह के कर्ज महंगे होने वाले हैं और इसके लिए ग्राहकों को अब ज्यादा EMI भी भरनी पड़ेगी।

मार्च में 12 दिन बंद रहेगा बैंक

इसके अलावा बैंकों की छुट्टी में भी बदलाव देखे गए हैं, इसलिए अगर आप घर से बैंक के काम से निकले तो पहले आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट देखें और फिर ही बाहर जाएं। बता दें कि इस महीने में होली के साथ-साथ कई त्योहार आ रहे हैं जिसके चलते इस महीने 12 दिन बैंकों की छुट्टी रहेगी।

रेलवे का भी बदला जाएगा टाइम टेबल

बता दें कि मामला यही नहीं रूका 1 मार्च के बाद से कई ट्रेनों का टाइम टेबल भी बदलने वाला है और इसकी लिस्ट जल्द ही जारी की जाएगी। रिपोर्टस की मानी जाए तो 1 मार्च से हजारों पैसेंजर ट्रेन और 5 हजार मालगाड़ियों का टाइम टेबल बदल दिया जाएगा।

ये भी पढ़े Land For Jobs Scam के तहत लालू यादव समेत पूरे परिवार और कुछ लोगों को भेजा गया समन, जानिए क्या है पूरा मामला ?

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles