29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

क्या आप जानते है कि हमारी इस दुनिया में रहते है ऐसी आदिवासी जनजाति के लोग, जिनके लिए इंसानों को मारना केवल उनका शौक ?

आज जहां हमारी दुनिया आधुनिकीकरण की तरफ बढ़ रही है और इंसान चांद तक पहुंच गया है, वहां क्या आप लोग जानते है कि हमारी दुनिया में ऐसे भी लोग मौजूद है, जिनको समझ पाना या फिर यू कहें कि उनके बारे में जान पाना आज भी हमारे लिए एक रहस्य ही है।

हम बात कर रहे है आदिवासी जनजाति के लोगों की, जो आज भी प्रकृति की गोद को ही अपना घर समझते है। आज हम एक ऐसी ही आदिवासी जनजाति के कुछ रहस्यों पर से पर्दा हटाने का प्रयास करेंगे जो कि आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं को जीवित रखते हुए जंगल में ही अपना जीवन यापन करना पसंद करते है।

Table of Contents

इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति

आज जिस आदिवासी जनजाति की हम बात करने जा रहे है इस जनजाति को इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के नाम से जाना जाता है। इस जनजाति का नाम सुनने में जितना खूंखार सुनाई पड़ता है, इस जनजाति के लोग उससे भी बेहद ज्यादा खतरनाक होते हैं।

Advertisement

बताया जाता है कि, इथियोपिया की इस खूंखार मुर्सी जनजाति में जो लोग आते है वह लोग किसी को मारने से पहले एक बार भी विचार नहीं करते या यूं कहें कि किसी की हत्या कर देना इन लोगों के लिए मर्दानगी की निशानी होती है।

दुनिया के किस कोने में करते है निवास ?

इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोगों के अगर निवास की बात की जाए तो इस जनजाति के लोग दक्षिण इथियोपिया या सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में निवास करना पसंद करते है। इतना ही नहीं यह लोग अपने साथ बेहद ही खतरनाक हथियारों को अपने साथ लेकर चलते है और यह हथियार इतने खतरनाक होते है कि इनके एक ही प्रहार में पल भर में किसी को भी मौत के घाट उतारा जा सकता है।

अजीबो-गरीब रीति-रिवाज

अगर आदिवासी जनजाति की बात की जा रही हो और इनके रीति-रिवाजों का जिक्र ना हो ऐसा भला कैसे हो सकता है। जितना खतरनाक इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति का नाम है उससे ज्यादा अजीबो-गरीब इनके रीति-रिवाज होते है।
इस जनजाति की जो महिलाएं होती है उनके निचले होंठ में लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहना दी जाती है और ऐसा बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत किया जाता है, ऐसा करने के पीछे इस जनजाति के लोगों का मानना होता है कि ऐसा करने से महिलाएं किसी भी बुरी नजर से बच सकती है।

इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति की आबादी ?

अगर इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति की आबादी की बात की जाए तो बताया जाता है कि यह लगभग 10 हजार की संख्या में है और इन लोगों का यह मानना हैं कि किसी दूसरे को मारे बिना खुद जीवित रहने का कोई मतलब ही नहीं है। उससे अच्छा मर जाने में ये लोग विश्वास रखते हैं। कहा जाता है कि इस जनजाति के लोग अब तक सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार चुके है।

इनके खूंखार रवैये से सरकार भी परेशान

इस जनजाति के लोग अन्य इंसानों को अपने दुश्मन के समान मानते है और अगर कोई बिना इनकी इजाजत के इनके एरिया में घुस जाता है तो समझ लीजिए कि उसको फिर कोई नहीं बचा सकता।

इस जनजाति के खूंखार रवैये की वजह से ही इथियोपिया की सरकार ने इस जनजाति के संपर्क में किसी का भी आना बैन कर दिया है, लेकिन अगर किसी विदेशी या फिर कोई राष्ट्र प्रमुख इथियोपिया में आता है और गेस्ट के तौर पर इस मुर्सी जनजाति को देखना चाहता है तो उसे पूरी आर्म्ड गार्ड की सुरक्षा के साथ जनजातीय एरिया में घुमाया जाता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles