25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

शनि प्रदोष व्रत के दिन इन उपायों को करने से मिलते है कई लाभ, जानिए कब है शुभ तिथि और मुहुर्त ?

शास्त्रों में शुक्ल पक्ष में आने वाले त्रयोदशी को शनि प्रदोष व्रत का वर्णन है। ऐसा कहा जाता है कि यह शनिदेव की जन्म तिथि होती है और इस दिन शनिदेव से जुड़े उपाय और व्रत करने से संतान प्राप्ति की कामना पूरी हो जाती है।

इसके अलावा शनि प्रदोष व्रत करने से शनि दोष भी दूर होता है और भगवान शिव जी भी प्रसन्न होते है। बता दें कि इस बार शनि प्रदोष के व्रत का शुभ मुहुर्त 15 जनवरी 2022 शनिवार के दिन का है। पुराणों के अनुसार शनि प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति भी होती है।

तो आइए अब जानते है शनि प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप भी शनिदेव और भगवान शिव जी की कृपा पा सकते है।

Table of Contents

Advertisement

चंद्र दोष से मुक्ति

अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा खराब स्थिति में हो या फिर चंद्र दोष लगा हो। तो शनि प्रदोष का व्रत करने से आपकी कुंडली में चंद्रमा ठीक हो जाता है।

काले कुत्ते को रोटी

अगर आपकी किस्मत सोई हो और निराशा ने आपको घेर रखा हो। तो शनि प्रदोष के दिन काले कुत्ते को तेल से चुपड़ी मीठी रोटी खिलाने से सोई हुई किस्मत जाग जाती है।

छाया दान

शनि प्रदोष के दिन तेल में एक सिक्का डालकर उसमें अपनी छाया को देखें और इसके बाद उस तेल को ले जाकर किसी जरूरतमंद को दे आए। ऐसा कहा जाता है कि शनि प्रदोष के दिन इस उपाय को करने से शनिदेव की कृपा बरसती है और शनि दोष भी समाप्त हो जाता है।

शनि चालीसा का करें पाठ

शनि प्रदोष के दिन मंदिर में जाकर शनि चालीसा और शनि स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होते है और व्यक्ति को शुभ फल प्रदान करते है।

दान करें

शनि प्रदोष के दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीब और असहाय लोगों को अन्न और जल का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा मिलती है।

घोड़े की नाल

शनि प्रदोष के दिन घर में घोड़े की नाल लगाने से कारोबार में तरक्की मिलती है और घर में सुख और समृद्धि का वास रहता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles