16.1 C
Delhi
मंगलवार, मार्च 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

120 किलोमीटर तक की रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, 45,000 रुपये तक की कीमत में मिलेंगे आकर्षक फीचर्स

आने वाला वक्त ऐसा होगा जब इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल का बोलबाला होगा। आज मार्केट में कई किफायती इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर पहले से मौजूद हैं। जो आपको 50 हज़ार रुपये से कम की कीमत में मिल जाएंगे। आज के इस लेख में हम ऐसे ही कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बात करेंगे जो न केवल इंटरनेशनल, बल्कि इंडियन मार्केट में भी चलन में हैं।

अगर आप 50,000 रुपये की कीमत तक का कोई इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो लिस्ट में जिन स्कूटरों का वर्णन किया गया है। वो आपका दिल जीत लेंगे। हमने कीमत, रेंज, टॉप स्पीड, बैटरी और चार्जिंग स्पीड के आधार पर 5 बेस्ट विकल्प निकाले हैं। बता दें कीमत एक्स-शोरूम कीमत पर आधारित हैं।

Hero Electric Optima

Hero Electric Optima स्कूटी डिज़ाइन के साथ आता है। इसमें आपको ड्रम ब्रेक्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका वजन 86 किलोग्राम है। मोटर 250W पावर रेटिंग के साथ आती है और 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। स्कूटर सिंगल चार्ज में 50KM चल सकता है। बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 10 घंटे लगते हैं। इसकी कीमत 41,770 रुपये है।

Advertisement

Ampere V 48

Ampere V 48 में 250W पावर रेटिंग वाली BLDC मोटर है, जो 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। बैटरी कैपेसिटी 0.96kWh है। सिंगल चार्ज में स्कूटर करीब 50KM चलता है। बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 10 घंटे लगते हैं। इसका वजन 84 किलोग्राम है। इसकी कीमत 34,899 रुपये है।

Hero Electric Flash

Hero Electric Flash काफी हद तक Hero Electric Optima जैसा है, लेकिन डिज़ाइन काफी अलग है। स्कूटर में आपको ड्रम ब्रेक्स, इलेक्ट्रिक स्टार्ट और अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका वेट 87 किलोग्राम है। मोटर 250W पावर रेटिंग के साथ आती है और 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। स्कूटर सिंगल चार्ज में 50KM चलता है। बैटरी फुल चार्ज होने में 8 से 10 घंटे लगते हैं। इसकी रेंज 85 किलोमीटर है। इसका वेट 69 किलोग्राम है। इसके Lead Acid Battery वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 37,078 रुपये और Lithium-Ion Battery वेरिएंट की कीमत 49,663 रुपये है।

Ampere Reo Elite

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 250W पावर रेटिंग वाली BLDC मोटर लगी है, जो 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। बैटरी की क्षमता 0.96kWh है। स्कूटर सिंगल चार्ज में 60KM चलता है। बैटरी फुल चार्ज होने में करीब 10 घंटे लगाती है। इसमें आपको ड्रम ब्रेक्स और अलॉय व्हील्स मिलेंगे। इसका वजन 86 किलोग्राम है। इसके Lead Acid वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये है।

Evolet Polo

यह सबसे अलग डिज़ाइन के साथ आता है। कीमत हालांकि 50,000 रुपये से थोड़ी ज्यादा है, लेकिन इसमें अच्छा डिज़ाइन, ज्यादा रेंज और कुछ अन्य जरूरी फीचर्स मिलते हैं। इसमें 250W पावर रेटिंग की BLDC Motor मिलती है, जो 25Kmph की टॉप स्पीड देती है। स्कूटर फुल चार्ज होने में करीब 8 घंटे लेती है। स्कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर की रेंज देता है। स्कूटर की कीमत 51,999 रुपये है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles