25.6 C
Delhi
गुरूवार, अप्रैल 25, 2024
Recommended By- BEdigitech

Emamectin Benzoate 5 SG Uses In Hindi और Emamectin benzoate ke फायदे ?

अगर आपने कभी Emamectin benzoate 5 SG का इस्तेमाल किया है और इसकी विस्तार से जानकारी चाहते है तो हमारी आज की पोस्ट आपके बहुत काम आ सकती है। तो आइए जानते है कि आखिर कैसे काम करता है और इससे फसलों को क्या-क्या लाभ मिलते है।

Table of Contents

Emamectin benzoate 5 SG क्या होता है ?

जब कोई भी फसल उगाता है तो उसमें 2 प्रकार के कीट पाए जाते है। एक जो फसलों को नुकसान पहुंचाता है और दूसरा जो फसलों के लिए अच्छा माने जाते है लेकिन कई बार कीटनाशकों का उपयोग करने से फसलों के लिए अच्छे माने जाने वाले कीट भी मर जाते है जिससे इसका असर फसलों पर देखने को मिलता है।

इसी को देखते हुए किसान Emamectin benzoate का इस्तेमाल करते है क्योंकि यह पर्यावरण और लाभदायक कीटों के लिए काफी सुरक्षित कीटनाशक माना जाता है।

Advertisement

Emamectin benzoate 5 SG की जानकारी ?

Emamectin benzoate 5 SG का तकनीकी नाम एमेमेक्टिन बेंजोएट होता है और यह दानेदार फॉम में पाया जाता है।

Emamectin benzoate 5 SG का विवरण ?

Emamectin benzoate 5 SG एक नॉन सायसटेमिक और कांटेक्ट कीटनाशक होता है जो दानेदार होते हुए भी पानी में बड़ी ही आसानी से घुल जाता है लेकिन इसका कम मात्रा में प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा Emamectin benzoate को आप दूसरे कीटनाशक जैसे कि प्रोफेनोफोस, साइपर्मेथरीन, अल्कामेथरिन्न, क्विनाल्फोस आदि कीटनाशक के साथ मिलाकर भी प्रयोग में ला सकते है।

यह कीटनाशक होने के बावजूद भी पर्यावरण और लाभदायक किटो के लिए काफी सुरक्षित कीटनाशक माना जाता है। Emamectin benzoate 5 SG एक ऐसा शक्तिशाली त्रांस्लामिनार प्रक्रिया के साथ तैयार किया गया कीटनाशक होता है जो कि पतियो के नीचे छुपे हुए कीटों को भी मार गिराता है।

इसका रखें ध्यान ?

अगर आप भी Emamectin benzoate 5 SG का इस्तेमाल करते है तो आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आप कभी भी इसे herbicide के साथ मिलाकर इस्तेमाल में ना लें।

Emamectin benzoate 5 SG कैसे करता है काम ?

अगर Emamectin benzoate 5 SG कार्यप्रणाली की बात करें तो इस कीटनाशक के संपर्क में आने के 2 घंटे के भीतर ही यह कीटों का खाना-पीना बंद करवा देता है जिसके बाद 4 दिन के भीतर उस फसल पर मौजूद सभी हानिकारक कीट एक-एक कर अपना दम तोड़ देते है।

यह कीटों के शरीर में प्रवेश करते ही उनकी मांस पेसियो मे हलचल को बंद कर देता है जिससे कीट कुछ खा नहीं पाते और भूख के कारण कुछ दिनों में उन कीटों का सफाया हो जाता है।

Emamectin benzoate 5 SG का किन फसलों पर करें इस्तेमाल ?

अगर Emamectin benzoate को इस्तमाल किए जाने वाली फसलों की बात करें तो इसका इस्तेमाल चना, कपास, सोयाबीन, मुंग, उड़द, बैंगन, टमाटर, मिर्च, फूलगोभी, मटर, बरबरी, मसूर, अंगूर, भिंडी, और चाय की फसलों के लिए करना चाहिए।

Emamectin benzoate 5 SG किन कीटों पर होता है असरदार ?

Emamectin benzoate का इस्तेमाल बोलवॉर्म, अफीड्स, फ्रूट बोरर, लीफ रोलर, सफेद मक्खी, स्टेम बोरर, पिंक स्पोर्ट, लीफ होपर जैसे कीटों के सफाये के लिए किया जाता है।

Emamectin benzoate 5 SG की प्रति एकड़ कितनी डोज का करें इस्तेमाल ?

अगर इसकी डोज की बात करें तो आप 15 लीटर पानी में 8 ग्राम और प्रति एकड़ 150 से 200 लीटर पानी में 80 से 90 ग्राम Emamectin benzoate 5 SG को मिलाकर इसका इस्तेमाल कर सकते है।

Emamectin benzoate 5 SG का पैक और प्राइज ?

Emamectin benzoate का 100 ग्राम का पैक 150 रूपए में एवं 250 ग्राम का पैक 760 रूपए तक मार्किट में मिल जाता है और एक बार के इस्तेमाल के बाद यह 18 से 20 दिनों में फसल पर से हानिकारक कीटों का सफाया कर देता है।

कौनसे ब्रांड में होता है उपलब्ध ?

Emamectin benzoate 5 SG के ब्रैंड्स की अगर बात करें तो यह सफारी जिसे जीएसपी क्रॉप साइंस प्राइवेट लिमिटेड बनाती है, प्रोडेंट जिसे एपेक्स एग्रो केमिकल्स बनाती है और बायोक्लेम जिसे ओसीयन फर्टीलाइजर और केमिकल बनाती है में उपलब्ध है।

यह भी पढ़े: Fipronil 5 SC Uses In Hindi | Fipronil 5 SC के क्या लाभ होते है, विस्तार से जानिए ?

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles