29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

Fipronil 5 SC Uses In Hindi | Fipronil 5 SC के क्या लाभ होते है, विस्तार से जानिए ?

अगर आप किसान है तो आपने कई बार Fipronil 5 SC का इस्तेमाल अपनी खेती के वक्त किया होगा लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर यह कैसे बनता है और आखिर इसके इस्तेमाल की सलाह क्यों दी जाती है ? अगर आपका जवाब ना है तो चिंता ना करें आज की हमारी पोस्ट में हम आपको Fipronil 5 से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले है।

Table of Contents

Fipronil 5 SC के बारे में जानने वाली कुछ बाते

क्या होता है Fipronil 5 SC ?

Fipronil 5 की बात करने से पहले आइए यह जान लेते कि Fipronil 5 SC क्या होता है ? यह ऐसा कीटनाशक होता है जो कि विभिन्न फसलों को एक लंबी अवधि तक कीटों से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा यह आपके पौधों को बढ़ने एवं उनके विकास में भी काफी मदद करता है।

Fipronil 5 SC को तैयार कैसे किया जाता है ?

इस्तेमाल किए जाने वाले रसायन की बात करें तो यह (RS)-5-एमिनो-1- [2,6-डाइक्लोरो-4- (ट्राइफ्लोरोमिथाइल) फिनाइल] -4- (ट्राइफ्लोरोमिथाइलसल्फिनाइल) -1H-पाइराज़ोल-3-कार्बोनिट्राइल से बनता है और इसका फॉर्मूला C12H4Cl2F6N4OS होता है।

Advertisement

इसका मोलर मास 437.15 जी/मोल होता है और इसका मेलटिंग पोइंट 200.5 °C व बोइलिंग पॉइंट 510.1 °C तक होता है। इसकी डेंसिटी 1.48 g/cm³ होती है। यह लिक्विड फॉम में पाया जाता है।

Fipronil 5 SC के फायदे क्या होते है ? Fipronil 5 SC Benefits

अगर Fipronil 5 के फायदों की बात की जाए तो यह विभिन्न फसलों को कीटों से प्रभावी और लंबी अवधि तक बचा के रखता है। यह आईपीएम के लिए एक अच्छा अल्टरनेटिव होता है। इससे कई फसलों के पौधों के विकास और वृद्धि में मदद मिलती है। यह सभी गुण इसमें होने से यह खेती के लिए एक अच्छा कीटनाशक माना जाता है।

Fipronil 5 SC कैसे काम करता है ?

अगर इसके काम करने की बात की जाए तो यह अपने संपर्क, प्रणालीगत और स्टमक की मदद से कीटों को नियंत्रित करता है।

Fipronil 5 के इस्तेमाल को लेकर कुछ प्रशन Questions related to Fipronil 5 SC uses in hindi

Fipronil 5 SC किन फसलों पर करता है काम ?

Fipronil 5 को चोखा, कपास, मिर्च, कोबिज, गन्ना आदि फसलों के लिए बनाया गया है

Fipronil 5 SC किन कीटों पर करता है काम ?

वैसे तो यह कीटनाशक है और कीटों को फसलों को दूर रखने के काम आता है लेकिन अगर बात की जाए कि किन कीटों के नाश के लिए इसे बनाया गया तो यह फ्रूट बोरर, थ्रीप, एफिड, जासिड ग्रीन लीफ हॉपर, गल मिज, ब्राउन प्लांट हॉपर, स्टिम बोरर आदि कीटों को फसलों के आस-पास भटकने नहीं देता।

Fipronil 5 को प्रति एकड़ कितना करें इस्तेमाल ? Fipronil 5% SC dose per acre

वैसे तो कीटनाशक फसलों के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन अगर इसकी डोज ज्यादा हो जाए तो यह फसलों के लिए भी हानिकारक हो सकता है। तो चलिए आपको हम इसकी डोज की जानकारी भी दे देते है। Fipronil 5% SC dose per acre (प्रति एकड़ Fipronil 5 SC) को 1 से लेकर 1.5 मिली तक ही छिड़कना चाहिए। इस डोज तक यह फसलों के लिए फायदेमंद होता है।

Fipronil 5 SC किन-किन पैकिंग में होता है उपलब्ध ?

अगर Fipronil 5 SC की पैकिंग की बात करें तो यह 100 मीली, 200 मीली, 250 मीली. 500 मीली, 1 लीटर और 5 लीटर में उपलब्ध होता है और इसका एक लीटर का पैक 550 रूपए से लेकर 650 रूपए तक मिल जाता है।

Fipronil 5 SC किन-किन ब्रैंड में होता है उपलब्ध ?

अगर इसके ब्रैंड्स की बात करें तो यह रीजेंट एससी-बेयर (Reagent SC Bayer), टास्क एससी-एनएसीएल, क्रिजेंट एससी, अगादी एससी-मक्तेशिम अगन, फैक्स एससी-धानुका, साल्वो एससी-स्वाल, जानबाज़ एससी-बायोस्टैडट, स्टारगज़ेट एससी-स्वाल, स्टॉकर एससी-इंडोफिल एवं सार्जेंट एससी-आईआईएल जैसे ब्रांड में उपलब्ध होता है।

यह भी पढ़े: kitnashak Dawai ke Naam Aur Prayog इसका नाम, मात्रा और इस्तेमाल से जुड़ी बातें जो आपको जाननी है बेहद जरूरी!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles