26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

मनमोहन तिवारी या विभूति नारायण, जानें “भाभीजी घर पर हैं” के एक्टर्स की फीस।

भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा शो भाभीजी घर पर हैं एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज़ है। पिछले कुछ सालों से ये शो लोगों को बहुत पसंद आ रहा है इस शो के सभी किरदार एक से बढ़ कर एक है। ये शो पहली बार 2015 में आया था। ये शो मिश्रा और तिवारी के जीवन के आस-पास घूम रहा है। शो में पति एक-दूसरे की पत्नियों के प्रति आकर्षित होते हैं और उनके लिए सारी कोशिश करते रहते हैं। इनके अलावा शो में और भी दिलचस्प किरदार दिखाई दिए।

यहां जानें शो के कौन से कलाकार हर शो के कितने पैसे लेते हैं।

शो में मनमोहन तिवारी और विभूति नारायण मिश्रा दोनों ही शो के महत्वपूर्ण किरदार हैं। दोनों का रोल लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। तिवारी जी का किरदार पिछले 6 सालों से रोहिताश गौड़ निभा रहे हैं, तो वहीं विभूति के रोल में आसिफ शेख लोगों को पसंद आ रहे हैं। शो में दोनों की खट्टी मीठी नोक नजर आती है। बात करें इनकी फीस की तो विभूति जी को हर एपिसोड के 75 हजार रुपए मिलते हैं जबकि तिवारी का रोल प्ले करने वाले रोहिताश गौड़ को एक एपिसोड के 50 हज़ार मिलते हैं।

शो का सबसे पॉपुलर किरदार शुभांगी अत्रे प्ले कर रही हैं इन्हें हर एपिसोड के 40 हजार रुपए मिलते हैं। बता दें कि अंगूरी भाबी का रोल पहले Bigg Boss 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने किया था। उन्हें ही इस रोल के लिए हर रोज के हिसाब से 40 हजार मिलते थे।
इस शो ने दर्शकों के दिल में एक अलग ही जगह बनाई है।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles