22.1 C
Delhi
गुरूवार, मई 2, 2024
Recommended By- BEdigitech

दिल्ली की पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ताजदार बाबर ने 85 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, राहुल गांधी ने ट्वीट कर जताया दुख

दिल्ली कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक ताजदार बाबर का 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है, उनके पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि ताजदार बाबर काफी लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसके बाद उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली।
ताजदार बाबर के निधन की सूचना मिलने पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दुख जताते हुए एक ट्वीट किया, राहुल गांधी ने लिखा कि, ‘‘ताजदार बाबर जी के परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम दिल्ली के लोगों और कांग्रेस के मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को याद करते हैं।’’


उनके निधन पर कांग्रेस दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘‘दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ नेत्री ताजदार बाबर जी, जिन्हें हम प्यार से मम्मी संबोधित करते थे, आज हमारे बीच नहीं रही। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे एवं अपने श्री चरणों में स्थान दे। विनम्र श्रद्धांजलि!’’
बता दें कि, ताजदार बाबर के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए उनके पार्थिव शरीर को निजामुद्दीन ईस्ट स्थित कम्युनिटी सेंटर में रखा गया है, इस दौरान सभी लोग निजामुद्दीन थाने पर एकत्रित होंगे, वहीं काला मस्जिद में नमाज पढ़ने के बाद उनके पार्थिव शरीर को आज निजामुद्दीन के पंच पिरान कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा।

ताजदार बाबर का राजनीतिक सफर ?

ताजदार बाबर भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चुनी गई थी। इसके बाद वह मिंटो रोड विधानसभा क्षेत्र से दो बार और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से एक बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रहीं, बताया जाता है कि उन्हें अक्सर लोग आयरन लेडी कहकर संबोधित करते थे।
ताजदार बाबर एक लंबे अरसे तक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष पद को भी संभाल चुकी थी। उनका एक बेटा और दो बेटी हैं और उनका बेटा फरहाद सूरी साल 2006 में दिल्ली निगम के महापौर रह चुके हैं। बता दें कि उस दौरान दिल्ली में तीन नहीं केवल एक ही निगम हुआ करता था।

Advertisement

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles