32.1 C
Delhi
शुक्रवार, मई 3, 2024
Recommended By- BEdigitech

काफी आलीशान घर में रहते हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना, 18 करोड़ है कीमत

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज सुरेश रैना भले ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन उनके चाहने वालों के दिल में वो हमेशा बने रहते हैं। सुरेश रैना सोशल मीडिया पर काफी एक्टीव रहते हैं और उनकी लोकप्रियता भी बनी हुई है। रैना की पत्नी और बेटी भी सोशल मीडिया में काफी लोकप्रिय हैं। रैना अपने परिवार के साथ गाजियाबाद में एक आलीशान बंगले में रहते हैं। अक्सर वो अपने घर के अंदर की तस्वीरे डालते रहते हैं। रैना का घर गाजियाबाद के राजनगर इलाके में है। खबरों के अनुसार उनके इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका लखनऊ और दिल्ली में भी घर है।

रैना कई बार जिम करते हुए तस्वीरे शेयर करते हैं। जिनमें साफ दिखाई देता है, कि उनके घर आस-पास काफी हरियाली है और उनका घर चारों तरफ से पेड़ों से घिरा हुआ है। उन्होंने अपने घर के अंदर सफेद और भूरे रंग से सजावट करवाई है। अधिकतर चीजों में वूडेन टेक्सचर दिया गया है। घर की एक दीवार में रैना के पूरे परिवार की फोटो लगी हुई है। रैना कई बार अपने किचन में खाना बनाते भी नज़र आते हैं। उन्हें खाना बनाने का काफी शौक है। उनके घर का किचन भी बेहद खूबसूरत है।

रैना के घर की बालकनी से भी काफी खूबसूरत नजारे दिखते हैं। रैना के घर के पीछे कई खेत भी हैं, जिनकी हरियाली बेहद खूबसूरत है। रैना के घर में एक लॉन भी है, जिसमे भरपूर हरियाली है। यहां उन्हें कई बार एक्सरसाइज करते देखा गया है। उन्होंने इसके कई वीडियो भी शेयर किए हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles