28.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

जजमेंटल है क्या से लेकर लक्ष्मी तक, यहां जानें उन फिल्मों के बारे में जिनका विवाद के चलते नाम बदल दिया गया

बॉलीवुड की दुनिया का कॉन्ट्रोवर्सी से बड़ा गहरा और पुराना नाता है। पूरी इंडस्ट्री में ऐसा कोई नहीं है जो कभी किसी कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार नहीं हुआ। कभी कोई अपने बयानों को लेकर, तो कभी कोई अपने कपड़े को लेकर तो कभी कोई अपनी फिल्मों को लेकर या हो कोई और वजह। हर बार स्टारर्स एक नई कॉन्ट्रोवर्सी का शिकार हो जाते हैं। अक्सर कई बॉलीवुड फिल्में भी ऐसी होती हैं, जो नई कॉन्ट्रोवर्सी में फस जाती हैं। कई बार उन्हें कुछ सीन हटाने पड़ते हैं, तो कभी फिल्मों का नाम बदलना पड़ता है। कई बार विवाद इतना बढ़ जाता है कि फिल्म को रिलीज होने से ही रोक दिया जाता है। लेकिन कई बार इस विवाद से फिल्मों को फायदा भी होता है। कई बार दर्शक विवादों के चलते फिल्म देखने जाते हैं कि आखिरवजह क्या है कि यह बात इतनी बढ़ गई। कई बार तो लोग फिल्म के नाम को बदलवाने के लिए कोर्ट तक का दरवाजा खटखटा देते हैं। यहां जानें ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जिनमें विवाद इतना हुआ कि फिल्म का नाम ही बदलना पड़ा।

लक्ष्मी

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म लक्ष्मी साउथ की फिल्म कंचना की रीमेक है। इस फिल्म का नाम पहले लक्ष्मी बॉम्ब रखा गया था। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंदकिया था। इस फिल्म के कलाकारों का अभिनय भी लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म जब रिलीज़ के लिए तैयार थी, तब उससे कुछ दिन पहले ही कई धार्मिक समूहों ने फिल्म के टाइटल को अपमानजनक बताया था। लोगों के कहना था कि देवी लक्ष्मी के नाम को बम शब्द से जोड़ना अपमानजनक है और इससे हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत होती हैं। जिसकी वजह से बाद में निर्माताओं ने फिल्म के नाम को बदलकर लक्ष्मी कर दिया।

पद्मावत

Advertisement

संजय लीला भंसाली की फिल्में कई बार सुर्खियों में रहती है। उनकी फिल्म की कहनी अक्सर सत्य घटना पर आधारित होती हैं। ऐसे में कई बार उनकी फिल्में चर्चा में आई हैं। कई बार उनकी फिल्में झगड़े तक भी पहुंच चुकी हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म पद्मावत के टाइटल को लेकर कुछ ऐसा ही बवाल हुआ था। जैसा बवाल उस वक्त हुआ था, वैसा शायद पहले कभी किसी मूवी को लेकर हुआ होगा। इन विवादों के चलते ही फिल्मी की रिलीज डेट भी आगे बढ़ानी पड़ी थी। इस फिल्म के कारण फिल्म के कलाकारों खासतौर से दीपिका पादुकोण को कई तरह की धमकियां भी मिलीं, जिसके चलते उनकी सुरक्षा बढ़ानी पड़ी थी। इस विवाद के बाद फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत रखा गया था। इस फिल्म को लेकर करणी सेना के सदस्यों का कहना था कि फिल्म में इतिहास और तथ्यों को सही तरह से पेश नहीं किया गया है। बता दें कि फिल्म में दीपिका के घूमर गाने पर डांस करने पर भी करणी सेना ने आपत्ति जताई थी। जिसके बाद गाने में दीपिका के लहंगे को पूरी तरह से कवर कर दिया गया था।

गोलियों की रासलीला-रामलीला

पद्मावत से पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ भी विवादों में फंस चुके हैं। इस फिल्म पर बवाल रामलीला नाम के कारण हुआ था। लोगों का कहना थी कि इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं। कहा जा रहा थी की शायद इस फिल्म की पर भी रोक लगाई जाए। फिल्म के खिलाफ लोगों ने अदालत तक जा पहुंचे थे। जिसके कारण बाद में इस विवाद को शांत करने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टाइटल नेम चेंज करके गोलियों की रासलीला-रामलीला रख दिया।

जजमेंटल है क्या

राजकुमार राव और कंगना रनौत की फिल्म का नाम पहले मेंटल है क्या रखा गया था। इस टाइटल पर भी काफी विवाद हुआ था। जिसके चलते बाद में बदलकर जजमेंटल है क्या रख दिया गया। बता दें कि फिल्म रिलीज से पहले इंडियन साइक्रेट्री सोसाइटी ने इसके टाइटल को बदलने की मांग की थी। उनका कहना था कि ये टाइटल मनोरोग को गलत तरीके से पेश करता है। इतना ही नहीं, दीपिका पादुकोण के लिव लव लाफ फाउंडेशन ने भी फिल्म के टाइटल पर आपत्ति जताई थी। द में इस फिल्म का नाम ‘जजमेंटल है क्या’ करना पड़ा था।

इनके अलावा शाहरूख खान की बिल्लू, आयुष शर्मा की लवयात्री, शाहिद कूपर की आर राजकुमार, सनी देओल की सिंह साब द ग्रेट ऐसी कई फिल्में हैं, जिनके टाइटल पहले कुछ और रखे गए थे और बाद में बदल दिए गए।

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles