29.1 C
Delhi
सोमवार, सितम्बर 25, 2023
Recommended By- BEdigitech

Sushant Singh Rajput से लकेर Rishi Kapoor तक, जाने उन एक्टर्स के बारे में जिनके निधन के बाद रिलीज़ हुई उनकी फिल्में

कहते हैं कि, लोग एक बार दुनिया से चले जाते हैं, लेकिन उनका किरदार हमेशा जिंदा रहता है। बॉलीवुड में कई सितारे रहे हैं जो जिन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन बाद मे उनकी फिल्में रिलीज हुई और लोगों ने काफी पसंद किया। आइए जानें ऐसी ही कुछ फिल्मों और उनके किरदारों के बारे में जिनके जाने के बाद वो रिलीज हुई और लोगों ने बहुत पसंद भी किया।

ऋषि कपूर

ऋषि कपूर लंबे लक्त से कैंसर की समस्या से जूझ रहे थे। जब उन्होंने रिकवर होना शुरू किया था तो फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ को साइन किया था। उन्होंने इस फिल्म के कुछ हिस्सों को शूट भी किया था, लेकिन 30 अप्रैल 2020 को उनका निधन हो गया और फिल्म कुक गई। उनके निधन के बाद परेश रावल ने इस रोल को कंप्लीट किया। इस फिल्म को आप अमेज़न प्राइम पर देख सकते हैं।

सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत का आचानक चले जाना उनके फैंस के लिए काफी दुखद था। 14 जून 2020 को वो अपने ही घर में मृत पाए गए थे। उनकी डेथ से पहले उनकी फिल्म ‘दिल बेचारा’ रिलीज होने वाली थी। पहले फिल्म को मई 2020 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना था, लेकिन लॉकडाउन के कारण इस फिल्म को उनकी डेथ के बाद 24 जुलाई को डिजिटली रिलीज किया गया। इस फिल्म के जरिए संजना सांघी ने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू भी किया था।

श्रीदेवी

बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक, श्रीदेवी का 24 फरवरी, 2018 को दुबई में निधन हो गया था। श्रीदेवी ने 2018 में फिल्म ‘ज़ीरो’ में एक कैमियो में अभिनय किया, इस फिल्म में शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिकाओं में थे। उनकी डेथ के बाद यह फिल्म उसी साल 21 दिसंबर को रिलीज हुई थी।

स्मिता पाटिल

अपने समय की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक स्मिता पाटिल थी। उन्होंने 80 से अधिक फिल्मों में काम किया था। प्रतीक बब्बर को जन्म देने के दो हफ्ते बाद स्मिता पाटिल ने 13 दिसंबर 1986 को दुनिया से अलविदा कह दिया। उनकी आखिरी फिल्म ‘गलियों के बादशाह’ उनके निधन के बाद आई थी और लोगों ने काफी पसंद किया था।

मीना कुमारी

कमाल अमरोही के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पाकीज़ा’ साल 1972 में रिलीज़ हुई थी। मीना कुमारी के जीवन की सबसे बड़ी फिल्म थी। उस दौर में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ₹ 3 करोड़ कमाए थे। फिल्म की रिलीज के करीबन तीन हफ्ते बाद मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। मीना कुमारी की आखिरी फिल्म ‘गोमती के किनारे’ उनके निधन के बाद 22 नवंबर 1972 को रिलीज हुई थी।

Recommended By- BEdigitech
शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles