गर्मियां हो और ठंडी छाछ मिल जाए तो क्या ही बात और इसके सेवन से हमारी सेहत को कई लाभ भी मिलते है और अगर रोजाना डेयरी के उत्पादों का सेवन किया जाए तो यह हमारे शरीर के लिए काफी अच्छा माना जाता है।
क्योंकि दूध और उससे बनने वाले उत्पादों से हमारे शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व मिल जाते है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी गुणकारी माने जाते है। इसके अलावा दूध से बनने वाले एक और उत्पाद यानी कि छाछ की बात करें।
तो यह हमारे शरीर को पानी की कमी से बचाती है तो इसी लिहाज से गर्मियों के लिए छाछ काफी अच्छी भी मानी जाती है। इसके अलावा इससे हमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, सोडियम और विटामिन बी-12 जैसे पोषक तत्व भी मिल जाते है।
जो कि हमारे पेट और आंतों के स्वास्थय के लिए काफी लाभदायक माने जाते है। लेकिन क्या आप जानते है कि छाछ भी कुछ स्थितियों में आपके लिए काफी खराब भी हो सकती है। तो इससे पहले हम आपको छाछ की कमियां बताएं पहले ये जान लेते है कि आखिर आपको इससे फायदे क्या-क्या मिलते है।
Advertisement
पानी की कमी को करती है दूर
अगर आप गर्मियों के मौसम में छाछ का सेवन करते है तो यह आपको पानी की कमी से बचा सकती है क्योंकि छाछ में ऐसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते है जो कि कई हद तक पानी की कमी से होने वाली समस्याओं से हमारे शरीर को बचाए रखते है।
इसके अलावा छाछ में पोटैशियम और पानी की मात्रा भी काफी अधिक होती है। इसीलिए अगर आप गर्मियों के समय छाछ का इस्तेमाल करते है तो आप इससे अपने शरीर को गर्मी के प्रभावों से बचा सकते है।
हड्डियों के लिए मानी जाती है अच्छी
जैसा कि सभी जानते है कि छाछ कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा स्त्रोत होती है और इससे हमारे शरीर को विटामिन-डी भी मिल जाता है जो कि हमारी हड्डियों के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
इसका खुलासा एक अध्ययन में भी किया जा चुका है। इस अध्ययन में देखा गया कि जब 13 से 99 साल के लोगों को करीब 5 सालों तक छाछ का सेवन कराया गया तो उनकी हड्डियां आम व्यक्ति के मुकाबले 2.1 फिसदी तक मजबूत पाई गई।
जिससे यह साबित होता है छाछ का सेवन करना हमारी हड्डियों के लिए काफी गुणकारी माना जाता है।
कोलेस्ट्रॉल को करती है कम
हाई कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा कर सकता है जिनमें से सबसे खतरनाक होता है हृदय रोग और हार्ट अटैक और इसमें इंसान के बचने के चांस बहुत ही कम होते है। लेकिन इसका भी सोल्युसन छाछ में ही छुपा है।
ऐसा हम इसलिए कह रहे है क्योंकि छाछ में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते है जो कि हमारे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखकर हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में बहुत मददगार होते है।
क्या होते है छाछ के दुष्प्रभाव ?
यह तो हो गई फायदों की बात लेकिन जिसके लिए आपने यह खबर खोली आइए अब उस पर बात कर लेते है कि कैसे छाछ हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल छाछ में काफी अधिक मात्रा में सोडियम पाया जाता है।
वैसे सोडियम हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन तभी तक जब हम इसे सीमित मात्रा में ले अगर हम इसका अधिक मात्रा में सेवन करते है तो यह हमारे लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि शरीर में हाई सोडियम होने पर यह हमारे बल्ड प्रेशर को बढ़ा देता है।
इसके अलावा अगर किसी को लैक्टोज इन्टॉलरेंस की समस्या हो तो उन्हें तो भूलकर भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आपको पेट की खराबी, दस्त और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।