25.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

घर से दरिद्रता और बुरी शक्तियों को दूर करती है एरोवाना मछली, जानें इसे रखने से होने वाले लाभ और इसके लिए सही दिशा!

नई दिल्ली: वास्तु शास्त्र का हमारा जीवन में बेहद महत्व होता है, घर के निर्माण से लेकर घर में मौजूद हर एक वस्तु का सीधा-सीधा संबंध वास्तु शास्त्र से होता है। यदि कोई वस्तु वास्तु शास्त्र में बताए गए स्थान और दिशा के अनुसार नहीं होती है तो उस घर में वास्तु दोष लग जाता है और घर परिवार के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर सभी वस्तु वास्तु के बताए गए स्थान और दिशा में होती है तो इससे उस घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और घर परिवार के लोग व्यापार व नौकरी में तरक्की हासिल करते हैं। वास्तु शास्त्र में घर से दरिद्रता दूर कर धनवान बनने के बहुत से उपायों के बारे में बताया गया है, इन उपायों को करने से आपके घर से नकारात्मक ऊर्जा का अंत होता है और आप धनवान बनने लगते है। इन्हीं उपायों में एक उपाय घर में एरोवना मछली को रखना भी माना जाता है। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से एरोवना मछली को घर में रखने से होने वाले लाभों के बारें में बताएगें।

एरोवाना मछली

Arowana Fish

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस घर में मछलियां पाली जाती है वहां के लोगों का मन शांत रहता है और जब ये उछल कुद करती है तो इससे घर में पहले से मौजूद नकारात्मक ऊर्जा अंत होने लगता है। इसकी प्रकार एरोवना मछली को भी घर में पलाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस मछली को घर में रखने से सुख, शांति और समृद्धि आती है और बहुत जल्द आप धनवान भी बनते है।

एरोवाना मछली से घर आती है सुख-समृद्धि

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, एरोवाना मछली घर में रखना शुभ होता है और इस मछली को घर में रखने से आपका व आपके परिवार का स्वास्थ्य ठीक रहता है। इसके साथ-साथ जिस घर में ये मछली होती है वहां सुख-समृद्धि, धन और शक्ति मौजूद होती है। इन शक्तियों के बदौलत गर से सभी बुरी शक्तियां दूर होने लगती है।

एरोवाना मछली की मूर्ति रखने की सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप अपने घर में जिंदा एरोवाना मछली को रखने में सक्षम नहीं है तो आप अपने घर में इस मछली की मूर्ति को भी रख सकते है। इस मूर्ति को रखने से पहले ध्यान रहें की जिस मछली की मूर्ति को आप घर ला रहें है उसके मूंह में सिक्का जरूर होना चाहिए और उस मूर्ति का सुनहरा रंग हो। इस मूर्ति को रखने की शुभ दिशा घर की उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा को माना जाता है।

Advertisement

ये भी पढ़े  आज ही घर लाए गोल्डन फिश सोने जैसे चमकने लगेगी आपकी किस्मत, जानें इसे रखने की सही दिशा और स्थान!

ये भी पढ़े  आपके भी जीवन को खुशहाल बना सकता है पिरामिड, जानें इसे घर में रखने की सही दिशा और स्थान!

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles