22.1 C
Delhi
गुरूवार, मई 2, 2024
Recommended By- BEdigitech

हरविंदर सिंह ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में भारत को दिलाया पहला पदक, प्रधानमंत्री ने कॉल कर दी बधाई।

टोक्यो पैरालंपिक में भारतीय पैरा एथलीटों का दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत के खाते में अब तक 2 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ कुल 13 पदक आ चुके हैं। साल 2016 में हुए रियो पैरालंपिक में भारते ने 2 स्वर्ण सहित 4 पदक जीते थे। इस साल के टोक्यो पैरालंपिक में भारत के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

तीरंदाज हरविंदर सिंह ने भी कोरिया के सू मिन किम को हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। आपको बता दें कि उन्होंने कोरियाई खिलाड़ी को 6-5 से हराया। पैरालंपिक के इतिहास में भारत ने पहली बार तीरंदाजी में पदक जीता है। हरविंदर ने पैरालंपिक के 10वें दिन तीरंदाजी में देश के लिए पहला पदक जीता। उन्होंने शूटऑफ में 10 का स्कोर किया और कोरिया के किम मिन सु को हरा दिया।

हरविंदर ने शानदार प्रदर्शन देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लेकिन, सेमीफाइनल में उन्हें अमेरिका के केविन माथेर के हाथों 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। लेकिन कांस्य पदक के लिए रेस बाकी थी। इसके बाद उन्होंने कुछ ही देर बाद अगले मैच में कांस्य पदक जीत लिया।  
उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री ने कॉल किया और बधाई दी और उनकी सराहना की। पीएम मोदी ने हरविंदर को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles