28.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

होली पर Japani Ladki के जबरदस्ती रंग लगाने वाले ग्रुप को पुलिस ने किया गिरफ्तार, लड़की ने छोड़ा भारत

नई दिल्ली : पिछले दो दिनों से सभी जगह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक जापानी लड़की के साथ 3 लड़के छेड़छाड़ कर रहे है। आपको बता दें यह वीडियो दिल्ली का है और इसमें लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वालें लड़को को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनमें एक नाबालिक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, तीनों लड़कों ने अपना गुनाह कबुल लिया है। दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है कि यह वीडियो पहाड़गंज में रह रहने वाली जापानी लड़की का है और उसने अब भारत को छोड़ दिया है और बांग्लादेश चली गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, पुलिस ने जापानी ऐंबैसी को पत्र लिखकर लड़की की पहचान के लिए मदद मांगी थी,  लेकिन ऐंबैसी से आए जवाब में बता चला की उन्हें ऐसी किसी भी घटना की कोई जानकारी नहीं है। फिर सही जानकारी के लिए वीडियो का लगातार एनालाइज किया जा रहा है।

Japani Ladki के साथ छेड़छाड़

ये भी पढ़े आखिर पकड़ा गया Punjab के सिंगर Sidhu Moosewala की Family और Salman Khan को धमकी देने वाला शख्स, आरोपी की उम्र जानकर आप भी…

जबरदस्ती रंग लगाकर Japani Ladki के सिर पर फोड़े अंडे

जानकारी मुताबिक, यह Japani Ladki पहली बार ही भारत में होली का त्यौहार सेलिब्रेट करने आई थी। इस घटना की वीडियो को खुद लड़की ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था, पंरतु बाद में उसने इसे अपने अकाउंट से हटा दिया था। लेकिन अब ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़कों का एक ग्रुप जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेलने लगता है। इसमें से एक लड़का उस जापानी लड़की को जबरदस्ती जोर लगाकर पकड़ा लेता है और उसे रंग लगाने लगता है। वीडियो में देखा जा रहा है कि वहनहीं – नहीं बोल रही है  पर लड़के उसे छोड़ने को तैयार ही नहीं है। फिर आगे तभी एक लड़का अचानक से उसके सिर पर अंडा फोड़ देता है। इसके बाद जैसी ही वो उन लड़को के ग्रुप से बचकर निकलने लगती है तो तभी उसे एक शख्स पकड़ने की कोशिश करता है। परंतु तभी लड़की ने उसके मुंह पर थप्पड़ जड़ दिया था। इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से ही कई लोगों ने हैरानी जताई है और कहां कि पास में खड़े लोग आखीर लड़की को बचाने की कोशिश क्यों नहीं की।

ये भी पढ़े MP से आई शर्मसार करने वाली वीडियो, वीडियो में पुलिस कांस्टेबल युवती से छेड़खानी करता आया नजर, जानिए वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई ?

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles