Advertisement

अगर आपकी कुंडली में कमजोर स्थिति में है चंद्रमा तो करें यह सरल उपाय, बदल जाएगी किस्मत ?

0
2810
If Moon is in weak position in your horoscope then do this simple solution, will luck change?

चंद्रमा हमारी कुंडली में अपनी स्थिति के अनुसार कई फेर बदल कर सकता है। जैसे कि अगर चंद्रमा मजबूत स्थिति में हो तो यह आपको सुख और समृद्धि देने के साथ-साथ आपकी लव लाइफ को भी अच्छा बनाता है और अगर यही चंद्रमा खराब स्थिति में हो तो इसका असर भी बिल्कुल उलट हो जाता है।
चंद्रमा खराब स्थिति में व्यक्ति के जीवन को समस्याओं के ऐसे जाल में फंसा देता है जिससे निकल पाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है लेकिन इसको लेकर ज्योतिषाचार्यों के द्वारा कई उपाय बताए गए है। जिनकी मदद से कुंडली में मौजूद चंद्रमा की स्थिति को बदला जा सकता है।
तो आइए जानते है कुछ ऐसे ही ज्योतिष उपायों के बारे में जिनकी मदद से आप अपनी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बना सकते है।
यह करें उपाय
चंद्रमा का व्रत
आपको 10 सोमवार के व्रत करने चाहिए और चंद्रमा की पूजा करनी चाहिए। इसकी मदद से एक तो चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है और दूसरा व्यक्ति को मन की शांति भी मिलती है।
सफेद कपड़े पहने
जिनकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो उन्हें सोमवार को सफेद कपड़ों का ही प्रयोग करना चाहिए। इसके अलावा आप स्नान करने के बाद ऊँ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्राय नम: मंत्र की 3 से 11 माला का जाप करें। इसकी मदद से भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
दही, दूध, चावल, चीनी और घी का करें परहेज
अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति ठीक ना हो तो आपको बिना नमक के दही, दूध, चावल, चीनी और घी से बने खाने को खाना चाहिए। इसकी मदद से भी चंद्रमा की स्थिति मजबूत होती है।
दान करें
सोमवार के दिन किसी ब्राह्मण को घी वाला कलश, दही, शंख, सफेद वस्त्र, मोती या चांदी का दान करने से चंद्रमा का दोष दूर होता है और चंद्रमा मजबूत होता है।
मोती रत्न को करें धारण
मोती को चंद्रमा का रत्न बताया जाता है और ऐसा कहा जाता है कि मोती रत्न को धारण करने से चंद्रमा प्रबल बनता है। अगर मोती वाला उपाय संभव ना हो पाए तो चंद्रमा के उपरत्न चंद्रकांत मणि का भी उपयोग किया जा सकता है।
माँ का आशीर्वाद
अगर चंद्रमा की स्थिति को मजबूत बनाना हो तो प्रतिदिन अपनी मां के चरण स्पर्श करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा
भगवान शिव जी ने चंद्रमा को धारण किया हुआ है इसीलिए अगर चंद्रमा को मजबूत बनाना हो तो प्रतिदिन भगवान शिव जी और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here