24.1 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर शरीर में रहती हो पोटेशियम की कमी तो ये चीजें कर सकती है आपकी मदद, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर ?

हमारा शरीर हम सभी के लिए भगवान का दिया हुआ सबसे बेशकीमती उपहार है और इसे स्वस्थ रखना हम सभी का कर्तव्य है लेकिन कई बार हमारे गलत खानपान की वजह से हम अपने शरीर को बीमारियों की तरफ धकेल देते हैं।

जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है। हमें अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की जरूरत होती है। जिनमें मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट यानी कि पोटेशियम भी हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।

क्योंकि पोटेशियम हमारी कोशिकाओं तक पोषक तत्वों को पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अलावा यह हमारे ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखने में मददगार साबित होता है।

लेकिन कई बार लोगों के शरीर में पोटेशियम की कमी आने के कारण कई तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगती है इसीलिए हमें उन चीजों का सेवन करना चाहिए जिनमें पोटेशियम अच्छी मात्रा में मौजूद होता है और आज हम ऐसी ही पांच चीजों की जानकारी आपको देने वाले हैं तो आप हमारे साथ बने रहिए।

Advertisement

स्वस्थ शरीर में कितने पोटेशियम की जरूरत होती है ?

अगर बात करें स्वस्थ शरीर की तो हमें लगभग 4,700 मिलीग्राम पोटेशियम की जरूरत होती है और इसकी पूर्ति के लिए हमें कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। तो आइए जानते है कि कौनसी होती है वो चीजें।

एवोकाडो

उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको और भारत के हिमाचल में पाया जाने वाला एवोकाडो भी पोटेशियम की पूर्ति का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है और एक 100 ग्राम के करीब एवोकाडो से हमारे शरीर को 487 मिलीग्राम पोटेशियम प्राप्त हो जाता है। इसीलिए जिन लोगों में पोटेशियम की कमी होती है ऐसे लोगों को एवोकाडो का सेवन करना चाहिए।

अनार

जब फलों की बात हो रही है तो अनार को कैसे भुला जा सकता है और अनार तो वैसे भी बीमारियों को दूर करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण फल माना जाता है। इसके अलावा अनार को पोटेशियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है क्योंकि एक नार्मल साइज के अनार से हमारे शरीर को लगभग 666 मिलीग्राम पोटेशियम प्राप्त हो जाता है।

पालक

इसके अलावा पालक को भी पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत माना जाता है और 156 ग्राम पालक से हमारे शरीर को 540 मिलीग्राम के करीब पोटेशियम प्राप्त हो जाता है। अगर बात करें पालक के सेवन की तो आप इसका सब्जी, सलाद या सूप के रूप में सेवन कर सकते है।

नारियल पानी

गर्मियों के मौसम में लोग कई प्रकार के पोषक तत्वों के लिए नारियल पानी पीते है, लेकिन क्या आप जानते है कि नारियल पानी की मदद से भी आप अपने शरीर में पोटेशियम की पूर्ति कर सकते है। दरअसल एक कप नारियल पानी से 600 मिलीग्राम के करीब पोटेशियम प्राप्त किया जा सकता है।

आलू

घर में बनाई जाने वाली हर एक सब्जी के साथ अपना मेल-जोल बना लेने वाला आलू भी पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है और 136 ग्राम आलू से हमारे शरीर को 515 मिलीग्राम के करीब पोटेशियम प्राप्त हो जाता है और आलू तो ऐसी सब्जी है जिसे किसी भी रूप में खाया जा सकता है।

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles