26.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

पथरी की हो परेशानी, तो ना करें इन चीजों का सेवन, वर्ना हो सकती है कई परेशानी ?

पथरी चाहे गुर्दे में हो पित्त की थैली में इसकी पीड़ा वही जानता है, जिसे पथरी की परेशानी हो। क्योंकि पथरी के दौरान काफी भयानक और असहनीय दर्द होता है। पथरी के होने के पीछे अहम वजह हमारा गलत खान-पान और पानी का कम सेवन होता है।
इसी वजह से लोगों को बार-बार पथरी का सामना करना पड़ता है लेकिन अगर खान-पान का ध्यान रखते हुए सही तरीके के साथ परहेज किया जाए। तो पथरी से छुटकारा पाया जा सकता है। इसीलिए आपको अगर पथरी की समस्या हो। तब आपको कुछ चीजों से बिल्कुल दूरी बना लेनी चाहिए।

आज की हमारी पोस्ट में हम आपको उन्हीं चीजों की जानकारी देने वाले है। जिनका सेवन अगर पथरी के समय में बंद कर दिया जाए। तो पथरी की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Table of Contents

प्रोटीन वाले फूड्स

प्रोटीन वाले फूड्स से हमारा मतलब है, जिन खाने की चीज में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जैसे कि सी फूड और मीट क्योंकि प्रोटीन में प्यूरीन नामक एक तत्व मौजूद होता है। जो कि पथरी के मरीजों के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है।
क्योंकि जब शरीर में प्यूरीन की मात्रा अधिक हो जाती है। तब हमारे शरीर के अंदर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ जाता है और इससे पथरी का साइज बढ़ सकता है।

Advertisement

पालक का सेवन

अगर किसी को पथरी की परेशानी रहती हो। तो उस व्यक्ति को पालक से एकदम दूरी बना लेनी चाहिए क्योंकि पालक के अंदर ऑक्सलेट होता जिससे हमारा शरीर कैल्शियम को इकट्ठा करने लग जाता है और पथरी को यूरिन के संपर्क में नहीं आने देता। इसीलिए पथरी के दौरान पालक का सेवन बिल्कुल बंद कर देना चाहिए।

टमाटर का सेवन

टमाटर के अंदर ऑक्सलेट्स काफी अधिक मात्रा में होता है। जो हमारे शरीर में पथरी को बनाने का काम करता है। इसीलिए आपको टमाटर का सेवन भी नहीं करना चाहिए और अगर करें भी तो उसके बीज को निकाल दें।

चॉकलेट का सेवन

आप भले ही चॉकलेट प्रेमी हो लेकिन अगर आपको पथरी की समस्या हो। तो आपको चॉकलेट का सेवन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए क्योंकि चॉकलेट में ऑक्सलेट्स पाया जाता है। जो कि पथरी को बढ़ाने का कार्य करता है।

चाय का सेवन

चाय हमारे शरीर में यूरिक एसिड को बढ़ाती है और यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ने से हमारे शरीर में पथरी बनने लगती है। इसीलिए जिन लोगों को पथरी की समस्या हो। उन्हें चाय का सेवन ना के बराबर ही करना चाहिए और सुबह खाली पेट तो चाय पीनी ही नहीं चाहिए।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles