40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

अगर करते है अंगूर का सेवन तो पढ़े पूरी खबर, नहीं तो हो सकते है ये नुकसान ?

अंगूर खाना किसे नहीं पसंद, बच्चे हो या फिर बड़े लोग अंगूर को बड़े ही चाव के साथ खाते है क्योंकि अंगूर विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स का एक अच्छा स्त्रोत जो होता है। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि सेहतमंद से दिखने वाले अंगूर आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकते है।

जी हां ! आपने सही सुना अंगूर आपकी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकते है। विशेषज्ञों की माने तो 100 ग्राम अंगूर के अंदर 70 कैलोरी, 1 ग्राम प्रोटीन, आधे ग्राम के आसपास फैट, 1 ग्राम से अधिक फाइबर, 20% कॉपर, 17% विटामिन के एवं 7% थायमीन होता है पर अगर 100 ग्राम से अधिक अंगूर का सेवन किया जाए।

तो इससे वजन बढ़ने की समस्या या फिर पेट से जुड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। तो आइए जानते है कि अगर आप जरूरत से ज्यादा अगर अंगूर का सेवन करते है, तो इसके क्या नुकसान हो सकते है।

डायरिया का खतरा

Advertisement

डायरिया का खतरा हमारे शरीर पर तब बढ़ता है जब हम शुगर अल्कोहल से जुड़ी चीजों का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करते है और अंगूर में बहुत ही अधिक मात्रा में शुगर अल्कोहल पाई जाती है। ऐसे में अगर अंगूर का जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो यह हमें डायरिया की समस्या दे सकता है।

पेट की समस्या

अंगूर के अंदर सैलिसिलिक एसिड मौजूद होता है। जो कि हमारे पेट की सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इसीलिए अगर आप अंगूर का अधिक मात्रा में सेवन करते है तो इससे आपको इन्फ्लेमेशन, पेट दर्द, डायरिया और ब्लोटिंग जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इतना ही नहीं इससे आपको अपेंडिसाइटिस का सामना भी करना पड़ सकता है।

किडनी की समस्या

अगर विशेषज्ञों की माने तो अगर किसी को क्रोनिक किडनी डिजीज या फिर शुगर की समस्या हो तो उन्हें अंगूर के सेवन से बचना ही चाहिए और अगर आपकी कोई दवाई चल रही हो तब भी अंगूरों का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि कई बार ड्रग्स के साथ अंगूर रिवर्स असर कर जाता है, जिसका सीधा असर आपकी किडनी पर पड़ता है।

प्रेग्नेंसी में ना करें अंगूर का सेवन

जैसा कि सभी जानते है कि रेड वाइन अंगूर से बनती है क्योंकि अंगूरों में मजबूत पोली फेनोल मौजूद होते है। ऐसे में अगर प्रेग्नेंसी के समय पर अंगूर का सेवन किया जाए तो इसकी वजह से बच्चे में पैंक्रियाटिक समस्याओं देखने को मिल सकती है। इसलिए अगर आप या फिर आपकी जानकारी में कोई प्रेग्नेंट हो तो उसे भी अंगूर के सेवन ना करने के लिए सतर्क करें।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles