24.1 C
Delhi
मंगलवार, अप्रैल 23, 2024
Recommended By- BEdigitech

UPSSSC समेत इन सरकारी विभागों में निकलेंगी 71,000 सरकारी नौकरियां

यूपी सरकार ने दिसंबर 2023 तक कई सरकारी विभागों में भर्ती की तैयारी कर रही है। आयोगों दिसंबर 2023 तक 71,623 पदों पर भर्तियां करेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ सबसे अधिक 41,028 भर्तियां करेगा। नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग द्वारा रिक्तियों की जानकारी मुख्यमंत्री को भेज दी है।

रिक्तियों का विवरण-

4,527 पद – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग

958 पद – उच्चतर शिक्षा सेवा चयन बोर्ड

Advertisement

255 पद – उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड

4,795 पद – माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड

20,060 पद – अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

41,028 पद – पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड

yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयन बोर्डों को सभी विभागों से रिक्त पदों पर भर्ती का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। जिसकी जानकारी नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग को अनिवार्य रूप से दी जाए, जिससे पता चल सके कि कहां कितनी भर्तियां होनी हैं। विभागों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कुल 71623 पदों पर दिसंबर 2023 तक भर्तियां होनी है।

आयोग व चयन बोर्ड जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी करेंगे। जिसके बाद चयन प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। भर्तियां कितने दिन में पूरी हो जाएंगी इसकी भी जानकारी दी जाएगी। जिन भर्तियों के लिए विज्ञापन आएगा उसमें साफ किया जाएगा कि कितने महीनों में यह प्रक्रिया पूरी होगी।

आपको बता दें कि आयोग और चयन बोर्डों रिक्त पदों के आधार पर भर्ती कैलेंडर अनिवार्य रूप से जारी करेगा। भर्ती बोर्ड को बताना होगा कि कितने पदों पर और किस किस श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है और उसकी परीक्षा कब होगी। परिक्षा के बाद इसका परिणाम कब जारी होगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर भर्तियों से जुड़ी जानकारी पाने के लिए समय-समय पर विजिट करते रहना होगा।

ये भी पढ़े साउथ कोरिया में हैलोवीन फेस्टिवल के दौरान 140 की मौत; 150 से ज्यादा घायल

ये भी पढ़े  UNSC की बैठक मुंबई और दिल्ली में होगी आयोजित, आतंकवादियों के इंटरनेट, नई भुगतान प्रणालियों पर होगी चर्चा

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles