30.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

इन कुछ आसान तरीको से, बढ़ती है आखों की रोशनी, हट सकता है नजर का चश्मा

नई दिल्ली: नजर का चश्मा लगना आजकल आम बात हो गई है। चाहे बच्चे हों, युवा हों या फिर बुजुर्ग हर उम्र के लोगों की नजर कमजोर हो रही है। इसका सबसे बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल है। भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग खानपान का ध्यान नहीं रखते। जिसकी वजह से उनकी आंखें कमजोर हो जाती हैं और उनकी आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ जाता है। अगर आपकी भी आंखों पर नजर का चश्मा चढ़ गया है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन कुछ सरल उपायों को अपने जीवन में शामिल करें।

Table of Contents

आंवले का मुरब्बा

आंवला सेहत के लिए अच्छा होता है। हालांकि बहुत लोग आंवले को ऐसे नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप आंवले का मुरब्बा खा सकते हैं। इससे भी आपकी आंखों को फायदा होगा। कोशिश करें कि एक दिन में कम से कम एक से दो मुरब्बे खा लें। अगर आप शुगर पेशेंट हैं तो आंवले का मुरब्बा ना खाएं। इसकी जगह आप कच्चा आंवला खा सकते हैं।

तांबे के बर्तन में पिएं पानी

तांबे के बर्तन में पानी पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही ये आंखों के लिए फायदेमंद भी होता है। आप बस सुबह रोजाना उठते ही खाली पेट एक गिलास तांबे के बर्तन में रखे पानी को पी लें। इसके बाद दिन भर भी यही कोशिश करें कि आप तांबे के बर्तन में रखे पानी को ही पिएं। ऐसा करना आपकी आंखों के लिए लाभकारी होगा।

Advertisement

सौंफ, बादाम और मिश्री मिलाकर खाएं

अगर आप आंखों की रोशनी बढ़ाना चाहते हैं तो 1 चम्मच सौंफ 2 बादाम और आधा चम्मच मिश्री एक साथ पीस लें। इस मिश्रण को रोजाना रात में दूध के साथ खाएं। ऐसा करने से आपकी आंखों की रोशनी बढ़ेगी।

त्रिफला पाउडर और मिश्री 

100 ग्राम त्रिफला पाउडर और 100 ग्राम मिश्री मिलाकर खाएं। अगर आप ऐसे नहीं खा पा रहे तो इसके साथ गर्म दूध या शहद लें। रोजाना ऐसा करने आपको फायदा दिखने लगेगा। 

जीरा और मिश्री भी करेगी असर

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जीरा और मिश्री का सेवन करना भी आपके लिए लाभकारी होगा। इसके लिए बस आप बराबर मात्रा में जीरा और मिश्री को पीस लें। इस मिश्रण को एक चम्मच देसी घी के साथ रोजाना खाएं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ेगी। 

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles