26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

IPL Mega Auction 2022:10 टीमें, 590 खिलाड़ी, जानें कब, कहां और कैसे देखें नीलामी की LIVE स्ट्रीमिंग

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है। इस सीजन में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। IPL 2022 के लिए नीलामी का आयोजन हो चुका है। 15वें सीजन में कुल 10 नई टीमें हिस्सा लेंगी। जिस वजह से 590 खिलाड़ियों की बोली लगाई जानी है। यह ऑक्शन बेंगलुरु के होटल आईटीसी गार्डेनिया में होगा। इस सीजन में कई नए बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस बार कई खिलाड़ी नई टीमों में नज़र आएंगे।

मार्च और अप्रैल में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन के लिए मेगा ऑक्शन बेंगलुरु में होना है। इस ऑक्शन में 590 खिलाड़ियों में से 370 भारतीय और 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इसके पहले सभी 10 टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट और ड्राफ्ट में शामिल खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया है। आईपीएल 2022 की नीलामी का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और डिज्नी हॉटस्टार पर किया जाएगा।

हाल ही में हुए रिटेनशन में पुरानी आठ टीमों द्वारा कुल 27 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। इसके अलावा दो नई टीमें लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटन्स ने तीन-तीन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा यानी कुल 33 खिलाड़ी नीलामी में नहीं रहेंगे।

रिटेन हुए खिलाड़ियों की लिस्ट

Advertisement


मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (16 करोड़), जसप्रीत बुमराह (12 करोड़), सूर्यकुमार यादव (8 करोड़), कीरोन पोलार्ड (6 करोड़)

चेन्नई सुपर किंग्स: रवींद्र जडेजा (16 करोड़), एमएस धोनी (12 करोड़), रुतुराज गायकवाड़ (8 करोड़), मोइन अली (6 करोड़)

दिल्ली कैपिटल्स: ऋषभ पंत (16 करोड़), अक्षर पटेल (9 करोड़), पृथ्वी शॉ (7.5 करोड़), एनरिक नॉर्किया (6.5 करोड़)

कोलकाता नाइट राइडर्स: आंद्रे रसेल (12 करोड़), वरुण चक्रवर्ती (8 करोड़), वेंकटेश अय्यर (8 करोड़), सुनील नरेन (6 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (14 करोड़), जोस बटलर (10 करोड़), यशस्वी जायसवाल (4 करोड़)

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली (15 करोड़), ग्लेन मैक्सवेल (11 करोड़), मोहम्मद सिराज (7 करोड़)

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (14 करोड़), अब्दुल समद (4 करोड़), उमरान मलिक (4 करोड़)

पंजाब किंग्स: मयंक अग्रवाल (14 करोड़), अर्शदीप सिंह (4 करोड़)

Read More ;- IPL Mega Auction – वार्नर और अय्यर पर सस्पेंस खत्म, उम्मीद से सस्ते बिके दोनों खिलाड़ी

आपको बता दें कि इस सीजन में कुल 590 खिलाड़ी चुने जाएंगे जिसमें 370 भारतीय, 220 विदेशी खिलाड़ी मौजूद होंगे। जिनमें से अभी कुल 217 खिलाड़ी की जगह बाकी है, जिनमें से 147 भारतीय और 70 विदेशी खिलाड़ी हैं। बाकी राशि 561.50 करोड़ रुपये है। हर टीम कम से कम 18 खिलाड़ी जिसमें 13 भारतीय, 5 विदेशी होंगे और ज्यादा से ज्यादा 25 खिलाड़ी, 17 भारतीय, 8 विदेशी हैं।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles