25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

क्या आपका भी है सेब की कैलोरी को लेकर सवाल, तो जरूर पढ़े हमारी ये खबर, आपको यहां मिलेगा एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं सवाल का हल ?

कहा जाता हैं कि अगर डॉक्टर से दूर रहना हो तो रोज सुबह एक सेब का सेवन करना चाहिए। क्योंकि सेब से हमारे शरीर को अच्छी मात्रा में विटामिन, प्रोटीन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व प्राप्त हो जाता है जो कि हमारे शरीर के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं।

इसके अलावा सेब हमारे शरीर को पानी की कमी की समस्या से भी बचाता है। लेकिन ऐसे में एक सवाल है जो कि आप सभी के मन में भी आता होगा कि क्या सेब हमारा वजन बढ़ा सकता है या फिर एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं।

अगर आपका भी यही सवाल है तो चिंता ना करें आज की हमारी इस पोस्ट में हम आपको इसी की जानकारी देने वाले हैं। तो आइए अब शुरू करते हैं और सेब के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Table of Contents

Advertisement

एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं

अगर बात की जाए सेहतमंद से नजर आने वाले सेब की तो एक सेब से हमारे शरीर को करीब 95 प्रतिशत तक कैलोरी मिल जाती है। इसके अलावा इसमें 19 ग्राम शुगर पाई जाती है, 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और साथ ही 4 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

सेब से मिलने वाले फायदे ?

अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपको कई पोषक तत्व प्राप्त हो जाते है। इसके अलावा सेब के छिलके में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कि हमारे शरीर को तनाव से बचा कर रखता है। इसके अलावा कई बीमारियां भी सेब के सेवन से ठीक हो जाती है।

सेब के स्वास्थ्य लाभ ?

Apple

ये भी पढ़े  सर्दी के मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, दूर रहेंगे सभी संक्रमण!

वजन घटाने में मददगार

जैसा कि आप जान चुके हैं कि सेब के अंदर अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। जो कि हमारे शरीर को लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता। हमारा पेट भरा रहता है और हमारा वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है। इसके अलावा सेब के सेवन से हृदय रोगों पर भी नियंत्रण पाया जा सकता है।

कोलेस्ट्रॉल के खतरे को करता है कम

अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती हो तो आपको एक सेब का सेवन करना ही चाहिए। क्योंकि सेब में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि हमारे शरीर में रक्तचाप को नियंत्रण में लाने का काम करते हैं और कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल में लाते हैं।

मधुमेह होता है दूर

अगर किसी व्यक्ति को मधुमेह की समस्या रहती हो तो ऐसे व्यक्ति के लिए तो सेब किसी रामबाण उपाय से कम नहीं क्योंकि सेब में पाया जाता है अच्छी मात्रा में फाइबर और फाइबर हमारे शरीर में मधुमेह को बनने से रोकता है। इसीलिए मधुमेह वाले मरीजों को तो सेब का सेवन करना ही चाहिए।

कैंसर को रोकने में मददगार

कैंसर ऐसी बीमारी जिसका नाम लेने से भी लोग डरते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना एक सेब का सेवन करें तो आपके शरीर में कैंसर बनने का खतरा भी कम हो सकता है। क्योंकि सेब में पाया जाने वाला फाइटोन्यूट्रिएंट्स हमारे शरीर में फेफड़ों और कोलन के कैंसर को दूर करने में मददगार होता है।

आंतों की समस्या को करता है दूर

अगर किसी व्यक्ति को आंतों से जुड़ी समस्या रहती हो तो वह भी सेब का सेवन कर सकते हैं क्योंकि सेब में पाया जाता है पेक्टिन जो कि एक प्रकार का फाइबर होता है और ये फाइबर अच्छे बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। जिससे कि हमारी आंतों में होने वाली समस्याएं दूर होने लगती है।

अस्थमा को ठीक करता है

सेब में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जो कि हमारे फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव से होने वाली क्षति से बचाता है। अगर किसी को क्वेरसेटिन अस्थमा और साइनसिसिस जैसी एलर्जी व सूजन संबंधी समस्याएं हो वो लोग सेब का रोजाना सेवन कर सकते हैं।

सेब को आहार में शामिल करने के तरीके ?

अगर हम रोजाना अपनी पसंद की चीज खाएं तो भी हम बोर हो जाते हैं लेकिन ये तो सेब की बात है। अब अगर आप भी चाहते हैं कि आप रोजाना सेब के सेवन से बोर ना हो तो आप नीचे बताई गई डिश को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

सेब गेहूं मफिन्स का कर सकते हैं सेवन

अगर आप सेब के साथ एक टेस्टी नाश्ता चाहते हैं तो आप सेब गेहूं मफिन्स को ट्राय कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको आटा लेना है और उसमें समुद्री नमक, अदरक, दही, दालचीनी और सेब मिलाकर उसके मफिन्स बनाने है।

सेब और टूना की सलाद का सेवन

अगर आप वही पुरानी सलाद खाकर पक चुके हैं तो आप अपनी दोपहर की डाइट में सेब के टुकड़े और टूना की सलाद बनाकर सेवन में ला सकते हैं।

चिकन और सेब की सलाद का सेवन

अगर आप रात को कुछ हेल्दी खाना चाहते है तो आप चिकन और सेब की सलाद बनाकर सेवन में ला सकते हैं। भले ही आपको ये सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन आपको खाने में ये पसंद जरूर आएगा।

मिठाई के रूप में सेवन

अगर आप खाने के बाद मीठे के शौकीन है तो आप सेब का हलवा बनाकर इसे सेवन में ला सकते है। इससे आपका मीठा खाने की इच्छा भी समाप्त हो जाएगी और आप अपनी डाइट में सेब को शामिल भी कर पाएंगे।

ये भी पढ़े अगर आपको भी रहती है ये समस्या तो भूलकर भी ना करें गाजर का सेवन ?

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles