36.1 C
Delhi
शुक्रवार, मार्च 29, 2024
Recommended By- BEdigitech

रहती है कब्ज की समस्या तो आज से ही अपनी डाइट में शामिल करें, ये 5 चीजें

नई दिल्ली :  जंक फूड का सेवन, खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग, कॉफी और चाय का अधिक सेवन और पानी कम पीना आदि जैसी वजहों से कब्ज की परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको मल त्यागने में भी पेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपके पेट में गैस, सिर में दर्द और भूख न लगने की समस्या भी हो सकती है। यदि आपके साथ भी कब्ज की परेशानी रहती है, तो इससे इससे निजात पाने के लिए आपको 5 चीजों का सेवन करना चाहिए।

Table of Contents

अंजीर का सेवन करें

अंजीर

यदि आपके साथ कब्ज की समस्या रहती है तो आपको इससे निजात पाने के लिए अंजीर का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें इसमें फाइबर की अधिक मात्रा पाई जाती है जो कब्ज की समस्या में आराम पहुंचाते है।

दही का सेवन करें

दही

ये भी पढ़े इन सब्जियों को कभी भी न खाएं कच्चा, सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान ?

कब्ज की समस्या में आपको दही का भी सेवन करना चाहिए, इससे आपको इस परेशानी में राहत प्राप्त होती है। दही में कई प्रकार के पोषक तत्व होते है जो पेट संबंधी और कब्ज की समस्या में बेहद मददगार साबित होते हैं।

Advertisement

मुलेठी का सेवन

मुलेठी

मुलेठी को औषधि का दर्जा दिया जाता है, इसका सेवन करने से भी आपको कब्ज से राहत मिलती है। एक गिलास गुनगुने दूध में लगभग एक चम्मच मुलेठी का पाउडर मिलाकर उसका सेवन करना चाहिए।

घी का सेवन

घी का सेवन

यदि आपके साथ भी अधिकतर कब्ज की परेशानी रहती है तो इससे राहत पाने के लिए आपको घी सेवन करना चाहिए। रोज रात को सोने वक्त एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाकर उसका सेवन करें।

आलूबुखारा का सेवन करें

आलूबुखारा

यदि आप पेट से संबंधी किसी भी प्रकार की समस्या से निजात पाना चाहते है को इसके लिए आपको आलूबुखारा का सेवन करना चाहिए। आपको बता दें आलूबुखारा में फाइबर के साथ साथ कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कब्ज की समस्या में राहत देने का काम करते है।

ये भी पढ़े शरीर में विटामिन B 12 की कमी से दिखने लगते है इस तरह लक्षण, करें इन चीजों का सेवन

Disclaimer: दुनिया का मुड के इस आर्टिकल में उल्लिखित सभी सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के आधार पर ही है। इन्हें अपने जीवन में शामिल करने से पहले किसी पेशेवर डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles