25.1 C
Delhi
मंगलवार, मार्च 19, 2024
Recommended By- BEdigitech

कन्नड़ के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार ने 46 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, फिल्म जगत और उनके समर्थकों के बीच शोक का माहौल

कन्नड़ के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार का 46 वर्ष की उम्र में आज शुक्रवार (29 अक्टूबर) को निधन हो गया। पुनीत राजकुमार को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए आज सुबह बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। बता दें कि, पुनीत राजकुमार साउथ की कई फिल्मों में काम कर चुके है और अपनी अदाकारी से लाखों फैंस का दिल जीत चुके है।
उनके निधन के समाचार की पुष्टि कर्नाटक के मंत्री डॉ सीएन अश्वथनारायण ने की इसपर उन्होंने शोक भी व्यक्त किया। उनके निधन का समाचार सामने आने के बाद उनके समर्थकों की भीड़ अस्पताल के बाहर जुट गई है।
पुनीत राजकुमार के निधन पर बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, फिल्म निर्माता अशोक पंडित, क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद, मनोज मांचू सहित अन्य लोगों ने भी शोक व्यक्त किया है।
समाचार एजेंसी ANI की माने तो, विक्रम अस्पताल के डॉ रंगनाथ नायक ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, “अभिनेता पुनीत राजकुमार को सुबह 11.30 बजे सीने में दर्द के बाद भर्ती कराया गया था। उनका इलाज करने की हम पूरी कोशिश की थी लेकिन उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अस्पताल लाए जाने पर उनकी हालत खराब थी, आईसीयू में इलाज चल रहा था, जिसके बाद उनका निधन हो गया।”
बताते चलें कि, पुनीत राजकुमार का क्रेज उनके फैंस के बीच काफी अधिक था, फैंस की ओर से उन्हें अप्पु बुलाया जाता है। पुनीत राजकुमार मशहूर अभिनेता राजकुमार और Parvathamma के बेटे हैं। पुनीत राजकुमार अपने जीवन काल में 29 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में काम कर चुके थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी और इसके लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट के नेशनल फिल्म अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका हैं। पुनीत राजकुमार ने साल 1985 में फिल्म ‘Bettada Hoovu’ के लिए बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का नैशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles