40.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

केसर के सेवन से महिलाओं को मिलते हैं अनेकों लाभ, जानिए इसके सभी फायदों के बारे में ?

केसर सबसे महंगे मसालों में से एक मानी जाती है और ऐसा इसलिए क्योंकि केसर को हमारी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, इसकी तासीर गर्म होती है। इसी के चलते गर्मी में केसर से दूरी बनाने की सलाह दी जाती है।

अब केसर के महंगे होने के पीछे एक कारण ये भी है कि इसके उत्पादन में काफी खर्च होता है। केसर भले ही देखने में काफी कोमल नजर आती है लेकिन इसकी कटाई काफी जटिल होती है। क्योंकि केसर को क्रोकस सैटिवस फूल से प्राप्त किया जाता है और इसे मशीन की बजाए हाथों से ही निकाला जाता है।

लेकिन आज हम आपको केसर की खेती की नहीं बल्कि इससे महिलाओं की सेहत को मिलने वाले फायदों की जानकारी देने वाले हैं। तो आइए अब आपको विस्तार से इसके लाभों के बारे में बताते हैं।

Table of Contents

Advertisement

केसर से मिलते है ये लाभ ?

Kesar

ये भी पढ़े काजू होते हैं हमारी सेहत के लिए खजाने के समान, दिल…

तनाव को करती है दूर

केसर भले ही महंगा मसाला है लेकिन अगर इसके फायदों की बात करें तो इसके सेवन से हमारा तनाव दूर रहता है इसके अलावा इसके सेवन से मूड भी अच्छा रहता है। इसीलिए अगर आपका जीवन तनावों से भरा रहता हो तो आपको केसर का खास सेवन करना ही चाहिए।

PMS के लक्षणों में लाती है सुधार

महिलाओं को पीरियड के दौरान PMS के लक्षणों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को चिड़चिड़ापन, सिर दर्द, ज़्यादा भूख लगना, दर्द और बेचैनी समेत कई लक्षणों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर इस दौरान केसर का सेवन किया जाए या फिर केसर को सूंघा जाए तो इससे PMS के लक्षणों में काफी सुधार होता है। इसीलिए पीरियड के दौरान महिलाओं को केसर का उपयोग करना चाहिए।

दिल को रखती है स्वस्थ

केसर में पाए जाते है एंटीऑक्सीडेंट गुण ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होते हैं। इसी के चलते हमारा दिल स्वस्थ रहता है और इससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है। इसके अलावा केसर के सेवन से डायबिटीज़ में भी काफी सुधार होता है। केसर के सेवन से इंसुलिन अच्छे से कार्य करता है जिससे डायबिटीज़ का खतरा कई हद तक टल जाता है।

वजन कम करने में मिलती है मदद

अगर आप रोजाना केसर का सेवन करते है तो इससे भूख कम लगती है जिससे कि हम बार-बार खाने से बच जाते है। इसी के चलते धीरे-धीरे हमारा वजन कम होने लगता है।

ये भी पढ़े खाली पेट पपीते का पानी पीने से मिलते हैं गजब के…

Disclaimer

हमारा प्रयास रहता है कि हम आपके लिए एक दम सटीक जानकारी लेकर आए और इसलिए हम तथ्यों और विशेषज्ञों के द्वारा बताई गई ही जानकारी आपके लिए लेकर आते है। हम सभी का शरीर अलग-अलग तरीके का है। इसलिए इसे भी नकारा नहीं जा सकता कि हर टिप्स आपके शरीर पर एक ही तरह से काम करेगी। इसलिए किसी भी टिप को अपनाने से पहले आप अपने डॉक्टर या फिर किसी विशेषज्ञ की राय जरूर लें। हमारा काम आपके लिए होम रेमेडी और फिटनेस टिप लेकर आना है लेकिन उन्हें ट्राई करने से पहले आपको भी उसकी पूरी पड़ताल करनी चाहिए और तभी इन टिप्स को इस्तेमाल में लाना चाहिए।

शुभम सिंह
शुभम सिंह
शुभम सिंह शेखावत हिंदी कंटेंट राइटर है। वह कई टॉपिक्स पर आर्टिकल लिखना पसंद करते है जैसे कि हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वास्तु, एस्ट्रोलॉजी एवं राजनीति। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वह कई समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम कर चुके है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles