25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें दुनिया के सबसे खतरनाक टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में, जहां पर केवल मजबूत दिल वाले ही घूमने जा सकते हैं

दुनियाभर में घूमने के लिए कई जगह हैं। कई टूरिस्ट स्पॉट्स इतने अजीबोगरीब हैं कि लोगो को वहां जानें से डर लगता है, कमजोर दिल वाले लोग वहां घूमने नहीं जा सकते। दुनिया के अलग-अलग कोने में ऐसी कई बेहतरीन जगहें हैं, जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं, लेकिन वहां जानें से उतना ही डर लगता है। इन जगहों को तस्वीरों में देखकर ही डर लगने लगता है, इसलिए यहां पर जाने के लिए बहुत अधिक हिम्मत की जरूरत होती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको दुनिया की कुछ ऐसी ही टूरिस्ट प्लेसेस के बारे में बता रहे हैं, जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं।

डेथ वैली, यूएसए
डेथ वैली का नाम किसन नहीं सुना होगा। यह जगह दिखने में तो बेहद खूबसूरत है, लेकिन थोड़ी सी डरावनी है। यहां का तापमान बहुत ज्यादा होता है, जिसके कारण यहां रहना काफी मुश्किल होता है। यह पृथ्वी के सबसे गर्म स्थानों में से एक है। यह रेगिस्तान हमारे ग्रह पर अब तक के उच्चतम तापमान – 134 °F (56.7 °C) दर्ज किए जाने का रिकॉर्ड है। अगर आप यहां पर है तो अपने साथ पानी की पर्याप्त मात्रा साथ में रखनी होगी। पानी के बिना इस जगह पर एक आदमि केवल 14 घंटे ही रह सकते हैं।

स्नेक आइलैंड, ब्राजील
स्नेक आइलैंड को दुनिया के सबसे खतरनाक प्लेस में रखा गया है। स्नेक आइलैंड के रूप में जाना जाने वाला इल्हा दा क्यूइमाडा ब्राजील के तट पर स्थित है और यह हजारों गोल्डन लैंसहेड वाइपर का घर है। माना जाता है कि इस जगह दुनिया के सबसे जहरीले सांप पाए जाते हैं। रिपोर्ट के अनुसार यहां पर प्रति वर्ग मीटर लगभग पांच सांप रहते हैं। इसका अर्थ है कि आप इस जगह पर कदम रखने के बारे में भी नहीं सोच सकते। अगर आप यहां जाते हैं तो जिंदा वापिस बचकर आना मुमकिन ही नहीं है।

लेक नैट्रॉन, तंजानिया
यह लेक देखने में बेहद ही आकर्षक लगती है और इसलिए हर कोई यहां पर करीब से जाकर इस झील की सुदंरता को निहारना चाहता है। लेकिन इस झील की सतह पर क्षार नमक की परत इतनी खतरनाक है कि सभी जीवित प्राणी इसके संपर्क में आते ही मर जाते हैं। जिसके कारण इस झील में तैरना सख्त मना है।

Advertisement

हैंगिंग टेंपल, चीन
1500 साल से भी पहले बना चीन का हैंगिंग टेंपल बेहद खूबसूरत है। यह चीन के शांक्सी प्रांत में माउंट हेंग के पास एक चट्टान के किनारे बनाया गया एक मंदिर है, जिसे वास्तव में बिना किसी लकड़ी के खंभे के बनाया गया था। इसमें 40 कमरे हैं जो पैसज वे से जुड़े हुए हैं। यह मंदिर मूल रूप से चट्टान में छेद करके बनाया गया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles