36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यहां जानें उन प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने फिल्मों में अपनी जगह बनाने के लिए अपना बना बनाया करियर दांव पर लगा दिया.

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं, जिन्होंने फिल्मों में अपना करियर बनाने के लिए अपने बने बनाए करियर को छोड़ दिया। कई सेलेब अपना घर और नौकरी सब कुछ छोड़कर, एक्टर और एक्ट्रेस बनने आ गए। यहां जानें ऐसी ही कुछ प्रसिद्ध अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने अपने बने हुए करियर को छोड़कर फिल्मों में कदम तो रखा ही साथ ही आज वो फिल्मों में सफलता की बुलंदियों में भी हैं। आइए जानें उन अभिनेत्रियों के बारे में-

तापसी पन्नू
पिंक, मुल्क और थप्पड़ जैसी एक से बढ़कर एक फिल्मों के जरिए बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री तापसी पन्नू ने अपने बलबूते पर फिल्मों में कदम रखा और अपनी अलग पहचान बनाई। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने नई दिल्ली में गुरु तेग बहादुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में ग्रेडुएशन की डिग्री हासिल करने के बाद एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया था। उन्होंने गेट वी गॉर्जियस नाम के एक चैनल वी शो के लिए ऑडिशन दिया, जिसके बाद वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत तेलुगु फिल्म, झुम्मंडी नादम से की थी। फिल्मों की दुनिया में घुसते ही उन्होंने अपनी इंजीनीरिंग की जॉब छोड़ दी।

जैकलीन फर्नांडीज
फिल्मों में आने से पहले जैकलीन ने यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी से मास कम्यूनिकेशन से अपना ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने श्रीलंका में बतौर टीवी रिपोर्टर काम किया। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी। उसके बाद साल 2009 में वो मॉडलिंग असाइनमेंट के लिए भारत आई। भारत आने के बाद उन्होंने निर्देशक सुजॉय घोष की फैंटेसी ड्रामा ‘अलादीन’ के लिए ऑडिशन दिया और सेलेक्ट भी हो गईं।

परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा ने यूके के मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल से बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में ट्रिपल ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की थी। भारत आने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें यशराज फिल्म्स से मिलवाया, जहाँ उन्होंने मार्केटिंग में इंटर्नशिप के लिए की। इसके बाद, उन्होंने अपनी पीआर टीम के लिए काम किया। इसके बाद उन्होंने उसी प्रोडक्शन हाउस के साथ लेडीज वर्सेस रिकी बहल से बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा।

Advertisement

सोहा अली खान
सोहा अली खान ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद फिल्मों में आने का फैसला किया। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने फोर्ड फाउंडेशन और सिटी बैंक के लिए काम किया। 2006 में उन्होंने रंग दे बसंती फिल्म में काम किया जिसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए आईफा अवार्ड और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए गिफा अवार्ड दिया गया।

सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी स्कूली शिक्षा आर्य विद्या मंदिर में की और बाद में मुंबई के श्रीमाती नाथीबाई दामोदर थैकसोयर्स महिला विश्वविद्यालय में डिजाइनिंग की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर के रूप में की थी। उन्होंने मेरा दिल लेके देखो जैसी फिल्मों के लिए स्टाइलिंग भी की है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शरूआत सलमान खान के साथ दबंग फिल्म से की थी। इससे पहले उन्होंने लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक किया, जिसके कारण उन्हें सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles