28.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

जानिए सफेद और काले अंडे में फर्क, कौन सा होता है सेहत के लिए अधिक फायदेमंद ?

अंडा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है क्योंकि एक अंडे के अंदर इतने पोषक तत्व पाए जाते है जो कि आपके शरीर की हर जरूरत को पूरा कर देता है और हमें यह आसानी से बाजार में मिल भी जाता है लेकिन आज के समय में कई प्रकार के अंडे हमें देखने को मिल जाते है।

जैसे कि एक अंडा सफेद होता है और एक अंडा काला होता है। जी हां आपने सही सुना काला अंडा। अब अगर आपके मन में यह सवाल आ रहा है कि यह अंडा किसका या फिर कितना पौष्टिक होता है। तो आपके हर सवाल का जवाब हम आज की अपनी इस पोस्ट में आपको देने वाले है।तो काले अंडे की बात करने से पहले हम आपको सफेद अंडे में मौजूद पोषक तत्वों की जानकारी दे देते है।

सफेद अंडा
एक सफेद अंडे में 78 कैलोरी होती है, जिसमें 6 gm प्रोटीन, 5 ग्राम फैट और 0.5 ग्राम कार्ब्स पाए जाते हैं। अगर अंडे के सफेद भाग की बात की जाए तो इसमें 17 cal होती है, जिसमें 3.6 ग्राम प्रोटीन, 0.1 ग्राम फैट और 0.2 ग्राम कार्ब्स होते हैं। इसके अलावा सफेद अंडे में बी 12, बायोटिन, थियामिन और सेलेनियम भी पाया जाता है।

सफेद अंडा खाने के फायदें
अंडे के सफेद हिस्से में बहुत अधिक प्रोटीन पाया जाता है और इसके सेवन से शरीर के अंदर आयरन की कमी भी दूर होती है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और मैंगनीज पाया जाता है जो हमारे शरीर की थकान को दूर करने के लिए बेहद सहायक होता है।

Advertisement

काला अंडा
काले अंडे की बात करने से पहले आपको बता देते है कि आखिर यह किसका अंडा होता है। यह काला अंडा कड़कनाथ मुर्गी का होता है और आपको जानकर हैरानी होगी कि कड़कनाथ मुर्गी के अंडे में सफेद अंडे की बजाए अधिक पोषक तत्व पाए जाते है।

कड़कनाथ के अंडे में प्रोटिन के अलावा विटामिन-बी-1, बी-2, बी-6, बी-12, सी, ई, नियासिन, कैल्शियम, फास्फोरस और हीमोग्लोबिन भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा इसमें कार्नोसीन नामक एंटी ऑक्सीडेंट भी पाया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि कड़कनाथ मुर्गे की त्वचा के साथ-साथ इसका खून और हड्डियां भी काली होती है और यह मुर्गा केवल मध्यप्रदेश के झाबुआ और अलीराजपुर में ही पाया जाता है।

काला अंडा खाने के फायदें
कड़कनाथ के अंडे का सेवन अगर सर्दियों में किया जाए तो इससे खांसी, सर्दी-जुकाम की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से हार्ट की बीमारियों का खतरा भी टल जाता है। इसके अलावा यह अंडा आपकी त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है।

सफेद और काले अंडे के रेट में अंतर
जहां सफेद अंडे की किमत 7 से 8 रुपये होती है, वहीं कड़कनाथ के 1 अंडे का किमत 20 से 30 रुपए तक होती है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles