29.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

मेंगलुरु ब्लास्ट में हुआ बड़ा खुलासा, ISIS के संपर्क में था ऑटो ब्लास्ट आरोपी

हाल ही में कर्नाटक के मंगलुरु में एक ऑटो रिक्शा में ब्लास्ट होने की घटना सामने आई है। जिसमें एक युवक घायल हो गया था। पुलिस ने जांच में पाया कि घायल युवक ने ही ब्लास्ट किया है। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो पुलिस को वहां विस्फोटक पदार्थ मिले थे।

अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी मोहम्मद शरीक इस्लामिक स्टेट (ISIS) हैंडलर्स के संपर्क में था। आरोपी शारिक के आवास से पुलिस को सामान बरामद हुआ है। इस मामले को लेकर एडीजीपी (ADGP) आलोक कुमार ने कहा है कि 19 नवंबर की रात करीब 7:40 बजे मेंगलुरु शहर के बाहर एक ऑटो में विस्फोट हुआ था। घटना में यात्री और चालक झुलस गए थे। ऑटो चालक की पहचान पुरुषोत्तम पुजारी के रुप में हुई थी। वहीं यात्री की पहचान शारिक के रूप में हुई थी।

यात्री मोहम्मद शरीक ही आरोपी निकला, उसके ख़िलाफ़ तीन मामले दर्ज़ हैं। दो मामले मेंगलुरु शहर में दर्ज हैं। वहीं एक मामला शिवमोग्गा में दर्ज है। आरोपी के ख़िलाफ़ दो मामलों में UAPA के तहत मामला दर्ज़ किया गया है। वहीं तीसरे मामले में वह वांछित था। मोहम्मद शरीक लंबे समय से फरार चल रहा था।

आपको बता दें कि मोहम्मद शरीक ने इससे पहले जंगल में तुंग भद्रा नदी के किनारे 19 सितंबर को अपने दो और साथियों के साथ ट्रायल ब्लास्ट किया था। 20 नवंबर को पुलिस ने उसके दो साथी माज मुनीर और सैयद यासीन को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन शकिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद उसने मैसूरू में चोरी के आधार कार्ड पर एक घर किराए पर लिया, जहां वो बम बनाने की प्रेक्टिस कर रहा था।

Advertisement

ये भी पढ़े Shraddha Murder Case: आरोपी आफताब ने शव के 35 टुकड़े करने के बाद जलाया था श्रद्धा का चेहरा, घर में काम करने वाले प्लंबर…

ये भी पढ़े पाकिस्तान ने विदेश मंत्रालय के ड्राइवर को हनी-ट्रैप में फंसाया, ‘जासूसी’ के आरोप में किया गया गिरफ्तार

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles