28.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

Mithali Raj ने नहीं की कभी शादी, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को कौन नहीं जानता। अपनी शानदार बैटिंग और कप्तानी से उन्होंन करोड़ो लोगों के दिल में अपनी जगह बनाई है। उनके चाहने वाले जगह-जगह मौजूद हैं। मिताली फैंस के बीच में बेहद लोकप्रिय हैं। मिताली के नाम कई सारे रेकॉर्ड्स दर्ज हैं। उनके चाहने वाले जगह-डगह है। उन्होंने महिला क्रिकेट को काफी आगे बढ़ायाहै। उनको लोगों ने महिला क्रिकेट में भगवान का दर्जा दे चुके हैं। कहा जाता है कि वो महिला क्रिकेट की सचिन तेंदुलकर हैं। वो 22 साल और 274 दिनों से ज्यादा समय से खेल रही हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश कि 39 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की और इसके पीछे वजह क्या है?

उनके बारे में बात करें तो उका जन्म 3 दिसंबर 1982 को राजस्थान के जोधपुर में हुआ था। स्टार बल्लेबाज मिताली राज को क्रिकेट की जगह डांस से प्यार था। वो बचपन में डांसर बनने के सपने देखती थीं। उनके पापा और भाई क्रिकेट से ताल्लुक रखते हैं और दोनों ही पूर्व क्रिकेटर हैं और बाद में उन्होंने क्रिकेट को ही अपना प्यार बना लिया। मिताली राज ने अब तक शादी नहीं कि है, वो सिंगल हैं और इससे बहुत खुश हैं।

फैंस के मन में बार-बार यह सवाल आता है कि उन्होंने अब तक शादी क्यों नहीं की या उन्होंने अब तक शादी के बारे में सोचा क्यों नहीं। दरअसल, इस बात पर मिताली राज की अलग सोच है। आपको बता दें कि, उन्होंने अपने एख इंटरव्यू में बताया था कि जब वो छोटी थीं तब उनके दिमाग में यह विचार आया था। मगर जब अब वो शादीशुदा लोगों को देखती हैं तो उनके दिमाग में शादी का विचार नहीं आता। उन्होंने आगे कहा कि वो सिंगल रहकर बहुत खुश हैं।

आपको बता दें कि वो दो दशक से भी ज्यादा सालों से क्रिकेट खेल रही हैं, उन्होंने साल 1999 में आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने बस अपने खेल के जरिए अपना नाम बनाया है और लोगों का ढेर सारा प्यार बटोरा है। वनडे क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाने वाली वो पहली महिला खिलाड़ी हैं। उन्होंने Arjuna Award, Padma Shri, Major Dhyan Chand Khel Ratna Award जीते हैं। वो अपने खेल के जरिए करोड़ों लोगो के लिए एक मिसाल हैं।

Advertisement

राजन चौहान
राजन चौहानhttps://www.duniyakamood.com/
मेरा नाम राजन चौहान हैं। मैं एक कंटेंट राइटर/एडिटर दुनिया का मूड न्यूज़ पोर्टल के साथ काम कर रहा हूँ। मेरे अनुभव में कुछ समाचार चैनलों, वेब पोर्टलों, विज्ञापन एजेंसियों और अन्य के लिए लेखन शामिल है। मेरी एजुकेशन बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसई) हैं। कंटेंट राइटर के अलावा, मुझे फिल्म मेकिंग और फिक्शन लेखन में गहरी दिलचस्पी है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles