35.1 C
Delhi
रविवार, मई 5, 2024
Recommended By- BEdigitech

मध्य प्रदेश में आदिवासी को वाहन से घसीटकर मारने वालों आरोपियों के घर पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर.

मध्य प्रदेश के नीमच जिले से इंसानियत को शर्मशार करने वाली एक घटना सामने आई थी, जहां पर एक विवाद के कारण कुछ दबंगों ने आदिवासी युवक को पहले तो लाठी और डंडों से पीटा था और उसके बाद उसको वाहन से घसीटा था। जिसकी वजह से इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई थी। इसके बाद मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था।

बता दें कि इस घटना के बाद हरकत में आए प्रशासन ने आदिवासी युवक को वाहन से बांधकर घसीटकर मारने वाले तीन आरोपियों के मकानों को बुलडोजर से ढहा दिया गया है। वहीं, कांग्रेस ने इस हत्याकांड को जघन्य अपराध बताते हुए मामले की जांच के लिए एक चार सदस्यीय जांच दल का गठन किया है।

बता दें कि नीमच जिले की तहसील सिंगोली के ग्राम बांणदा निवासी आदिवासी युवक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील को वाहन से बांधकर घसीटा गया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा इस घटना में सम्मिलित आठ आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया गया है। इतना ही नहीं मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा रविवार को तीन आरापियों के मकान भी ध्वस्त कर दिए गए हैं।
इस बीच नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा इस घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार को ढाढस बंधाने ग्राम बांणदा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मृतक कान्हा उर्फ कन्हैया लाल भील के दो बड़े भाइयों और काका सहित अन्य परिवारजन से भेंट की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने घटना पर पुलिस के एक्शन की जानकारी देते हुए कहा कि, आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए और मध्य प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार बर्बरता व अमानवीयता की घटनाएं सामने आ रही है। पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, लोग में कानून का कोई डर ही नहीं बचा है। लोग बेखौफ होकर कानून हाथ में ले रहे हैं, सरकार नाम की चीज कहीं नजर नहीं आ रही है।

Advertisement

मध्य प्रदेश सरकार पर हमलावर होते हुए उन्होंने आगे कहा कि, पहले इंदौर, देवास, सतना, उज्जैन और अब नीमच जिले के सिंगोली में कन्हैया लाल भील नाम के एक आदिवासी युवक को बुरी तरीके से पीटा गया, फिर उसे एक पिकअप वाहन से बांधकर घसीटा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह घटना मानवता और प्रदेश के माथे पर कलंक है। इतना ही नहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस कमेटी का एक दल नीमच जिले के सिंगोली में भेजने का निर्णय लिया है।

यह दल मौके पर जाकर पहले तो पीड़ित परिवार व स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगा फिर मामले पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा। बताते चलें कि इस जांच दल में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया के अलावा चार विधायक हर्ष विजय गहलोत, पाची लाल मीणा, दिलीप गुर्जर, मनोज चावला शामिल किए गए हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles