28.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

कभी भूलकर भी ना करें इन चीजों में नींबू का इस्तेमाल, वर्ना भुगतने पड़ सकते है यह परिणाम ?

नींबू को स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत फायदेमंद माना जाता है, चाहे विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा हो या फिर शरीर को डिटॉक्स करना नींबू कई तरीके से हमारे शरीर को सेहतमंद रखने में मददगार होता है और जब से कोरोना आया तब से तो नींबू का इस्तेमाल भी हमारे जीवन में बहुत अधिक बढ़ गया है।

क्योंकि नींबू हमारी इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है और यही कारण है कि लोग नींबू का सेवन अब हर चीज के साथ करने लगे लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि कई ऐसी चीजें होती है जिनके साथ अगर नींबू का सेवन किया जाए।

तो सेहतमंद सा दिखने वाला नींबू हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आयुर्वेद में भी इसका वर्णन है कि हमारे द्वारा खाया गया हर एक भोजन हमारे शरीर और पाचन तंत्र पर अपना प्रभाव डालता है लेकिन जब दो तरीके की चीजों को मिलाकर उसका सेवन किया जाता है। तो यह हमारे लिए जहर भी बन सकता है।

तो आज उन्हीं चीजों की जानकारी हम आपको देने वाले है जिनके साथ नींबू का सेवन कभी नहीं करना चाहिए वर्ना आपको कई गलत परिणाम भी भुगतने पड़ सकते है।

Advertisement

नींबू पर कभी ना करें दूध का सेवन

अगर आप रोजाना नींबू का सेवन करते है तो आपका यह जानना बहुत जरूरी है कि नींबू के सेवन के बाद दूध का या दूध के सेवन के बाद नींबू का इस्तेमाल कभी नहीं करना चाहिए क्योंकि नींबू में सिट्रिक एसिड पाया जाता है। जो दूध के संपर्क में आते ही उसे अम्लीय बना देता है।

इसीलिए अगर दूध और नींबू का बिना गैप के सेवन किया जाए तो यह आपको एसिडिटी और पाचन से जुड़ी कई समस्याएं दे सकता है।

नींबू और पपीते का सेवन

अगर आप पपीते में नींबू का रस मिलाकर या नींबू पर पपीते का सेवन करते है। तो यह आपकी भूल हो सकती है क्योंकि नींबू और पपीता दोनों के अपने-अपने गुण होते है लेकिन जब दोनों का सेवन एक साथ किया जाता है। तो इससे आपको गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते है।

नींबू और पपीते का एक साथ सेवन करने से यह शरीर में जाकर हीमोग्लोबिन की मात्रा को कम करने लगता है। जिससे आपको आगे चलकर एनीमिया जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles