31.7 C
Delhi
बुधवार, अप्रैल 24, 2024
Recommended By- BEdigitech

दुनिया के ऐसे खतरनाक सीरियल किलर्स की कहानी, जिनसे आज भी लोग खाते है खौफ ?

आपने सीरियस किलर्स के कई किस्से और कहानियां सुनी होंगी लेकिन आज जो कहानी हम आपके लिए लेकर आए है उन्हें सुनने के बाद शायद आपके रोंगटे भी खड़े हो जाए। इनकी कहानी के बारे में सुनकर आपको भी ऐसा लगेगा कि क्या कोई इतना निर्दयी या फिर वहशी हो सकता है क्या ?

Table of Contents

फ्रांस का गिल्स दे रेज

गिल्स दे रेज का जन्म साल 1404 में एक फ्रांस में रहने वाले अमीर परिवार में हुआ था। गिल्स दे रेज के लिए ऐसा भी कहा जाता है कि यह दुनिया का पहला सीरियल किलर था। वैसे तो गिल्स दे रेज पर कई आरोप थे लेकिन यह जवान बच्चों के साथ अपने क्रूर अपराधों के लिए जाना जाता है।

गिल्स दे रेज के लिए बताया जाता है कि वह जवान बच्चों को पकड़ता था और उन्हें अपने घर ले जाकर पहले उनके साथ रेप करता था और फिर उन्हें यातनाएं देकर बड़ी बेरहमी के साथ मार देता था।

Advertisement

अमेरिका के कैलिफोर्निया का रिचर्ड ट्रेंनटन चेज

रिचर्ड ट्रेंनटन चेज को अमेरिका के कैलिफोर्निया में वैम्पायर के नाम से भी जाना जाता था। इस पर आरोप था कि इसने केवल एक महीने में छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। रिचर्ड ट्रेंनटन चेज के लिए कहा जाता है कि यह इतना वहशी था कि यह लोगों को मारने के बाद उनका खून पीया करता था।

इंग्लैंड का जॉन हेग

जॉन हेग पर छह हत्या करने का आरोप लगाया गया था लेकिन उसको पकड़े जाने के बाद उसने बताया था कि उसने छह नहीं बल्कि नौ हत्याएं की थी। जॉन हेग को एसिड बाथ मर्डरर भी कहा जाता था क्योंकि वह पहले लोगों पर जमीन-जायदाद को उसके नाम करने के लिए दबाव डालता और फिर उन्हें मारकर उनके शरीर को सल्फ्यूरिक एसिड में डालकर घोल देता।

जॉन हेग इतना कुख्यात था कि कई बार तो पुलिस को उसके द्वारा मारे गए लोगों का शव तक नहीं मिला।

लाहौर का जावेद इकबाल मुगल

लाहौर के रहने वाले जावेद इकबाल मुगल को जब पकड़ा गया। तो उसके सिर पर करीब 100 लोगों की हत्या का आरोप था और हैरानी की बात तो यह है कि उसने इन हत्याओं को केवल 18 महीने में ही अंजाम दिया था।

इन सभी 100 हत्याओं में सबसे क्रूर हत्या उसने एक बच्चे की करी थी। जिसमें जावेद इकबाल मुगल ने एक बच्चे को सड़क से उठाकर पहले उसके साथ रेप किया और फिर जब उसका इससे भी मन नहीं भरा।

तो उसने उस बच्चे के छोटे-छोटे टुकड़े करके हाइड्रोक्लोरिक एसिड में डाल दिया। जिसकी वजह से उस बच्चे का शव पूरी तरह से नष्ट हो गया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles