35.6 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 20, 2024
Recommended By- BEdigitech

BJP का मिशन साउथ: पीएम मोदी दो दिनों में दक्षिण के 4 राज्यों का करेंगे दौरा

2024 के लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसको लेकर पीएम मोदी ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। वहीं अगले साल तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव भी होने है। तमिलनाडु के विधानसभा चुनाव में जीत हांसिल करने के लिए पीएम मोदी चुनावी मैदान में उतर चुके हैं।

इसी कड़ी में पीएम मोदी दक्षिण भारत के चार राज्यों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी दो दिनों में दक्षिण भारत के तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे। पीएम मोदी अपने इस दौरे के दौरान 25 करोड़ से ज्यादा की विकास योजनाओं का तोहफा देंगे।

आपको बता दें कि करीब दो महीनें से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, दक्षिण भारत के राज्यों में भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। अब देखना ये होगा कि पीएम मोदी के दौरे से बीजेपी को फायदा होता है या फिर कांग्रेस को भारत जोड़ो यात्रा से लाभ होता है। यह तो समय आने पर ही पता चलेगा।

PM Narendra Modi

बीजेपी को क्या होगा हासिल-

बीजेपी की सरकार को साल 2024 आम चुनाव में10 साल पूरे हो जाएंगे। बीजेपी को दो चुनावों में उत्तर पश्चिम और पूर्व भारत में ज्यादा कुछ नहीं मिला है। पार्टी का अनुमान है कि सत्ता विरोधी लहर के चलते उसे कुछ सीटों का नुकसान हो सकता है। जिसकी भरपाई दक्षिण भारत से की जा सकती है। यही कारण है कि पीएम मोदी मिशन साउथ पर ज्यादा फोकस कर रहें हैं।

Advertisement

पूरे उत्तर भारत और पूर्वी भारत में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपना भगवा झंडा लहरा चुकी है। बीजेपी ने साल 2019 में जो 303 लोकसभा सीटों में से 274 सीटें इन्हीं राज्यों से आई थीं। वहीं दक्षिण भारत में भाजपा का हाथ खाली रहा है। 2019 आम चुनाव में दक्षिण भारत के 5 राज्यों और पुडुचेरी (केंद्र शासित प्रदेश) में भाजपा को 130 सीटों में से सिर्फ 29 सीट ही मिली थी।इसमें से 25 सीटें कर्नाटक से थी। वहीं तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में भाजपा 1 भी सीट नहीं जीत पाई थी।

पीएम मोदी की ये है रणनीति-

पीएम मोदी ने आज यानि 11 नवंबर को बेंगलुरु में नादप्रभु केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (KIA) के टर्मिनल 2 का उद्घाटन किया है। इस ‘इको-फ्रेंडली टर्मिनल’ को बनाने में बांस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है। इसे 5,000 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनाया जा रहा है। इसे ‘टर्मिनल इन ए ग्रीन’ नाम भी दिया गया है।

बेंगलुरु में पीएम मोदी ने बेंगलुरु के संस्थापक नादप्रभु केम्पेगौड़ा की 108 मीटर ऊंची स्टैच्यू ऑफ प्रोस्पेरिटी का अनावरण भी किया है। जो वोक्कलिंग समाज से आते हैं। 12% से 15% वाले इस सामजा का प्रभाव कर्नाटक की करीब 80 सीटों पर है।

पीएम मोदी ने काशी को कर्नाटक से जोड़ने वाली मैसूर-चेन्नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। शुक्रवार (11 नवंबर) को पीएम नरेंद्र मोदी, कर्नाटक और तमिलनाडु के दौरे पर हैं। वो शनिवार यानि 12 नवंबर को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 10,500 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगें। इसके अगले दिन पीएम मोदी तेलंगाना के रामागुंडम में एक उर्वरक संयंत्र राष्ट्र को देंगे। वो वहां कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

ये भी पढ़े उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए शिवसेना के सांसद गजानन कीर्तिकर

ये भी पढ़े AAP Candidate List: आप ने एमसीडी चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles