36.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: मेरठ में कांग्रेस ने आयोजित की बैठक, कांग्रेस सचिव, महासचिव समेत 12 जिलों से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष रहेंगे मौजूद !

उत्तर प्रदेश चुनाव की नजदीकी को देखते हुए सभी राजनीतिक पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी क्रम में कांग्रेस की महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी ने भी यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी कमर कस ली है। प्रभारी होने के नाते इस वक्त यूपी कांग्रेस की कमान प्रियंका गांधी के कंधों पर है और ऐसे में अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए प्रियंका गांधी ने यूपी चुनाव की नजदीकी को देखते हुए यूपी कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

कांग्रेस को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी 2022 चुनाव में पश्चिमी यूपी के मेरठ से चुनावी बिगुल फूंक सकती है। ऐसी खबरें है कि, कांग्रेस द्वारा यूपी के मेरठ में एक बड़ी महासभा का आयोजन भी देखने को मिल सकता है। इस सभा के आयोजन के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर का आगमन मेरठ में हो रहा है। कांग्रेस की इस जनसभा के लिए जिले स्तर पर अभी से तैयारियां की जा रही है और ऐसा माना जा रहा है कि, इस जनसभा का आयोजन सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रियंका गांधी के नेतृत्व हो सकता है।

बता दें कि मेरठ में होने जा रही कांग्रेस की इस जनसभा के लिए आज पी एल शर्मा स्मारक सभागर में बैठक भी रखी गई। जिसमें शामिल होने के लिए मेरठ सहित आसपास के करीब 12 जिलों से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष भी पहुंचे है। इतना ही नहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर भी इस सभा का हिस्सा बनने के लिए मेरठ पहुंच रहे है।

हालांकि, अभी तक कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर आधिकारिक तौर पर इस बात का खुलासा नहीं किया है कि आखिर यह बैठक किस चीज को लेकर है, लेकिन खबरें है कि कांग्रेस द्वारा आयोजित इस बैठक में ही कांग्रेस की जनसभा की तैयारियों पर चर्चा की जा सकती है।

Advertisement


इस बैठक का हिस्सा बनने के लिए मेरठ मंडल और सहारनपुर मंडल के सभी जिलों से और मुरादाबाद मंडल के अमरोहा जिले से जिलाध्यक्ष को भी बुलाया गया है।

अगर पार्टी के कुछ नेताओं की मानी जाए तो उनका कहना है कि यह बैठक चुनावी अभियान का ही हिस्सा है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles