29 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस के साथ शेयर की अपनी बोल्ड तस्वीर, कमेंट करके परिणीति चोपड़ा ने कही मजेदार बात !

शादी के बाद से बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भले ही बॉलीवुड की फिल्मों में कम दिखाई दे रही हो लेकिन प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ अपनी पल-पल की जानकारी साझा करती नजर आती रहती है। इसी कड़ी में प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ अपनी एक बोल्ड तस्वीर शेयर की है, उनकी इस तस्वीर पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस तस्वीर पर उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी एक कमेंट किया है।

बता दें कि, इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने बिकिनी तस्वीरें पोस्ट की है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा एक पूल के किनारे धूप का आनंद लेती नजर आ रही है। इन तस्वीरों में उन्होंने रेड बॉटम के साथ ब्लैक बिकिनी टॉप पहना हुआ है और उनके पास निक जोनस बैठे हुए हैं, जो शर्टलेस नजर आ रहे हैं।

अपनी तस्वीर साझा करते हुए, प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा- ‘स्नैक।‘ इसके साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में कांटे और चाकू के इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इस तस्वीर में निक अपने हाथों मे कांटा और चाकू लिए नजर आ रहे है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की यह तस्वीर सामने आने के बाद से उनके फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कमेंट के जरिए अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आए। कमेंट्स में कोई दोनों की तारीफ कर रहा है, तो कई बोल रहा है कि बीच पर ये क्या चल रहा है ? इसी बीच कई यूजर्स उनकी इस तस्वीर को अश्लील बताते नजर आए।

इन सबके बीच जो सबसे मजेदार कमेंट सामने आया वो था प्रियंका चोपड़ा की कजन परिणीति चोपड़ा का, उन्होंने कमेंट करते हुए कहा कि, “जीज, मीमी दीदी, क्या चल रहा है यहां, इंस्टाग्राम पर परिवार है। आंखें बंद करके हिट बटन लाइक करने की कोशिश की हूं।”

Advertisement

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को पिछली बार फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ एवं ‘साइना’ में देखा गया था। आगामी दिनों में परिणीति फिल्म निर्देशक रिभु दास गुप्ता की फिल्म में नजर आ सकती है। बता दें कि अभी फिल्म का नाम तय नहीं किया गया है। वहीं, अगर प्रियंका चोपड़ा की बात की जाए तो वह पिछले कुछ समय से लंदन में अपनी फिल्म ‘सिटाडेल’ की शूटिंग में व्यस्त थीं। जिसके बाद अब वीकेंड में वह अमेरिका लौटी हैं। इस दौरान उन्होंने निक के एक कॉन्सर्ट में भी शिरकत की थी। बताते चलें कि सिटाडेट फिल्म के अलावा प्रियंका फिल्म ‘जी ले जरा’ और ‘मैट्रिक्स 4’ में भी जल्द नजर आएंगी।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles