26.7 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

यूपी विधानसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस चुनाव अभियान का चेहरा होंगी प्रियंका गांधी, प्रचार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल पुनिया ने की पुष्टि।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस के प्रचार को लेकर बात करते हुए कांग्रेस की प्रचार समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष पीएल पुनिया ने बीते रविवार को कहा कि आगामी चुनाव में यूपी में कांग्रेस के चुनाव अभियान का चेहरा प्रियंका गांधी वाड्रा होंगी। पीएल पुनिया ने कहा कि यह फैसला इसलिए लिया गया है क्योंकि वर्तमान में यूपी में अगर सबसे लोकप्रिय राजनीतिक हस्ती कोई है तो वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हैं।

बता दें कि, पीएल पुनिया को शुक्रवार 15 अक्टूबर को कांग्रेस द्वारा 2022 चुनाव के लिए पार्टी की चुनाव प्रचार के प्रमुख 20 सदस्यों वाली समिति का प्रमुख बनाया गया था। पीएल पुनिया ने कहा कि ऐसा बहुत कम बार हुआ है जब कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा पहले से ही कर दी हो, लेकिन कांग्रेस के पास अब भाजपा के खिलाफ खड़ा करने के लिए प्रियंका गांधी जैसी शख्सियत है, जिससे अब कांग्रेस की जीत निश्चित है।

पीएल पुनिया ने कहा कि वर्तमान में पूरे यूपी में कोई भी ऐसा नेता नहीं है जिसकी प्रियंका गांधी से ज्यादा लोकप्रियता हो। जहां तक सवाल है कि कांग्रेस का चुनाव अभियान किसे केंद्र में रखकर लड़ा जाएगा, तो हम खुशकिस्मत हैं कि प्रियंका गांधी प्रचार के लिए हमेशा तैयार हैं। प्रियंका गांधी जी ही हमारा एक चेहरा होंगी जिनके इर्द-गिर्द पूरा चुनाव अभियान चलेगा।

बता दें कि, कांग्रेस ने बीते शुक्रवार को एक बयान भी जारी किया था, जिसमें कांग्रेस ने कहा था कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) की चुनाव अभियान समिति, चुनाव रणनीति और योजना समिति, चुनाव समन्वय समिति, चार्जशीट समिति और चुनाव घोषणा पत्र समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

Advertisement

इसमें 20 सदस्यीय अभियान समिति के प्रमुख पीएल पुनिया जबकि संयोजक प्रदीप जैन को बनाया गया हैं। इसके अलावा पैनल में मोहसीना किदवई, प्रमोद तिवारी, राज बब्बर, आरपीएन सिंह, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी भी शामिल हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में तीन नए उपाध्यक्ष, 13 महासचिव और 31 सचिव नियुक्त किए हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में घोषणा पत्र तैयार करने के लिए गठित कमेटी की कमान पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद को सौंपी है।

जिसके बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बीते शुक्रवार की शाम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में नए पदाधिकारियों और चुनाव के मद्देनजर गठित कमेटियों की घोषणा कर दी थी।

इसमें उपेंद्र सिंह, मकसूद खान और जयवंत सिंह को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का उपाध्यक्ष बनाया गया है जबकि मोनिंदर सूद वाल्मीकि, सुबोध श्रीवास्तव, अरशद अली गुड्ड़ू, जय करन वर्मा, मुकुंद तिवारी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सरिता पटेल, अखिलेश शुक्ला, सचिन चौधरी, शरद मिश्रा, धर्मेंद्र निषाद, अभिषेक पटेल और दिनेश कुमार सिंह को पीसीसी महासचिव नियुक्त किया गया है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles