35.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

रणवीर सिंह नॉर्मल कपड़ों में पहुंचे एयरपोर्ट, फैंस हुए हैरान, बोले सब ठीक तो है ना ?

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को उनकी दमदार एक्टिंग और उनके फैशन सेंस के लिए पहचाना जाता है। रणवीर सिंह बॉलीवुड के एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जो अपने हर लुक को ओवर-द-टॉप रखते हैं। रणवीर सिंह हमेशा अपने अतरंगी कपड़ों से सभी को चौकाते रहते है और अब उनके फैंस को उन्हें अलग-अलग तरीके के कपड़ों में देखने की आदत भी पड़ गई है।

इसी के बीच रणवीर सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने काफी सिंपल कपड़े पहने हुए थे, जिसको देखकर उनके सभी फैंस हैरान हो गए और कहने लगे कि रणवीर, ठीक तो हैं ना ?

दरअसल इस दौरान रणवीर सिंह ने ब्लू जीन्स, व्हाइट टी-शर्ट, ब्राउन लेदर शूज और ब्राउन गूजी जैकेट पहनी हुई थी, जिसकी कीमत करीब दो लाख से अधिक बताई जा रही है। इसके अलावा उन्होंने गोल्डन रिम के बने ब्राउन सनग्लासेस पहने हुए थे लेकिन जैसे ही उनके फैंस ने उन्हें इस लुक में देखा तो सभी हैरान रह गए।

इस दौरान एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, “यह रणवीर सिंह नहीं हो सकते, यह कैसे इतने सिंपल ड्रेस्ड हैं?” एक यूजर लिखते है , “पहली बार नॉर्मल लग रहे हैं.”

Advertisement

बता दें कि, कुछ दिनों से रणवीर सिंह दिल्ली में थे यहां वह अपनी आगामी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग कर रहे थे। रणवीर सिंह की आगामी फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, शबाना आज्मी और जया बच्चन को देखा जा सकता हैं और इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं।

रणवीर सिंह की हाल ही में एक नई फिल्म आई है, जो कि 1983 के वर्ल्ड कप पर आधारित है और इसमें रणवीर सिंह ने पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाया है। इतना ही नहीं रणवीर सिंह ‘द बिग पिक्चर’ नाम से एक टीवी रियलिटी शो को भी होस्ट कर रहे हैं।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles