35.1 C
Delhi
गुरूवार, मार्च 28, 2024
Recommended By- BEdigitech

पीड़िता ने रेप मामले में चिराग पासवान पर लगाए आरोप, कहा- मदद करने की जगह मेरी पहचान सार्वजनिक की!

नई दिल्ली: बिहार की बड़ी पार्टियों में से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) इन दिनों विवादों में हैं। समस्तीपुर से LJP सांसद और चिराग पासवान के चचेरे भाई प्रिंस राज पासवान के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज हुआ है। इस मामले में FIR दर्ज की गई, उसमें चिराग पासवान का भी नाम शामिल हैं। चिराग पर आरोप ये लग रहे हैं कि उन्होंने प्रिंस के खिलाफ कार्रवाई में देरी करने की कोशिश की।

इसके अलावा पीड़िता के मुताबिक इस घटना के बारे में जब उन्होंने चिराग को बताया था, तो उन्होंने मदद करने की जगह उनकी पहचान को ही सार्वजनिक कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि वो LJP से जुड़ी हुई थीं, आरोपों के मुताबिक 2020 में प्रिंस राज ने उनके साथ वेस्टर्न कोर्ट में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया था। पीड़िता के अनुसार इस दौरान प्रिंस ने उनका अश्लील वीडियो भी बना लिया था।

वहीं आगे पीड़िता ने बताया कि जब मैंने इसके बारे में चिराग भैया को बताया, तो उन्होंने मेरी मदद करने की जगह मेरी पहचान को ही सार्वजनिक कर दिया और उन्होंने प्रिंस की मदद की थीं। इस मामले में उन्होंने 3 महीने पहले पुलिस में शिकायत भी की, लेकिन अब तक मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई। जब कोर्ट ने आदेश दिया, तो उसके बाद दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है।

Advertisement

आपको बता दें, प्रिंस राज से जुड़ा ये रेप का मामला पहले ही सामने आ चुका है। जिस पर 17 जून को उनकी तरफ से सफाई भी दी गई थीं। तब प्रिंस ने ट्वीट करते हुए आरोपों का खंडन किया था। उन्होंने लिखा था कि मैं पूरी तरह से इस दावे से इनकार करता हूं, जो मेरे खिलाफ किया गया। ऐसे सभी दावे स्पष्ट रूप से झूठे, मनगढ़ंत हैं। मेरे सम्मान और प्रतिष्ठा को खतरे में डालकर मेरे पर दबाव बनाने के लिए ये बड़ी आपराधिक साजिश है। साथ ही प्रिंस ने ये भी कहा था कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए जो कानून बनाए गए, उनका यूं बार-बार दुरुपयोग और द्वेषपूर्ण प्रयासों से मैं बेहद दुखी हूं।

गौरतलब है कि बिहार की राजनीति में लोक जनशक्ति पार्टी भी बड़ी राजनीतिक पार्टियों में से एक हैं। दिवंगत रामविलास पासवान का बिहार की राजनीति में काफी प्रभाव था, लेकिन उनके जाने के बाद पार्टी दो गुटों में बिखर गईं। पशुपति कुमार पारस ने पार्टी से बगावत कर अपना गुट बना लिया था। चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस फिलहाल लोजपा के दो अलग-अलग गुटों का नेतृत्व कर रहे हैं। पशुपति कुमार पारस को मोदी सरकार में मंत्री पद भी मिला। वहीं प्रिंस राज पासवान भी उन पांच सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने चिराग पासवान से बगावत कर LJP का अपना गुट बना लिया।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles