22.1 C
Delhi
शुक्रवार, मई 3, 2024
Recommended By- BEdigitech

माइनर हार्ट अटैक के कारण सायरा बानो अस्पताल में भर्ती, लंबे समय से तबीयत चल रही थी खराब

बॉलीवुड की जानी मानी बेहतरीन अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो माइनर हार्ट अटैक के कारण ICU में भर्ती हैं। सायरा बानो कई दिनों से बीमार चल रही हैं। 77 वर्षीय सायरा बानो को बीपी और डायबिटीज के बढ़ने की वजह से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। तबियत ज्यादा बिगड़ने की वजह से उन्हें तीन दिन पहले ही मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। खबरों की मानें तो फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टर्स ने का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।

हाल ही में उनके पति और अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया था। दिलीप कुमार काफी समय से बीमार चल रहे थे। दिलीप कुमार को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती किया गया था। जिसके बाद 7 जुलाई 2021 दिग्गज अभिनेता दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद से सायरा बानो पूरी तरह टूट गईं थीं। उन्होंने कहा था कि भगवान ने उनके जीने का कारण छीन लिया है। सायरा बानो ने कहा था कि, दिलीप साहब के बिना मेरा कोई वजूद नहीं, मैं कुछ नहीं सोच सकती।

आपको बता दें कि सायरा महज 12 साल की थीं जब उन्हें दिलीप कुमार से प्यार हुआ था उन्होंने सोच लिया था की वो उनसे ही शादी करेंगी। दिलीप कुमार सायरा बानो से 22 साल बड़े थे। दिलीप कुमार ने साल 1966 में सायरा बनों से शादी कर ली थी। इनका प्यार नई पीढ़ी के लिए एक मिसाल है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles