32.1 C
Delhi
बुधवार, मई 8, 2024
Recommended By- BEdigitech

सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर लगाया प्रतिबंध, तब्लीगी जमात को बताया आतंकवाद का द्वार

सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगााया।
सऊदी प्रशासन ने तब्लीगी जमात को बताया आतंकवाद का द्वार।
मस्जिदों के लोगों से इस संगठन में शामिल नहीं होने की घोषणा की जाएगी।

रियाद

सऊदी अरब ने सुन्नी मुसलमानों के सबसे बड़े संगठन तब्लीगी जमात पर बैन लगा दिया है। सऊदी सरकार ने इसे आतंकवाद का एंट्री गेट और समाज के लिए खतरा बताया है। दुनिया में मुसलमानों का नेता होने का दावा करने वाले इस संगथन तब्लीगी जमात पर सऊदी अरब के इस प्रतिबंध का गहरा असर पड़ने की संभावना है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना महामारी की शुरुआत में दिल्ली में तब्लीगी जमात के जुलूस को लेकर काफी बवाल हुआ था।

मस्जिदों से एलान किया और लोगों को इसमें शामिल न होने की चेतावनी दी-

Advertisement

सऊदी इस्लामिक मामलों के मंत्रालय ने मस्जिदों को शुक्रवार की नमाज के बाद तकरीर में शामिल होने के खिलाफ लोगों को चेतावनी देने का निर्देश दिया है। देश के इस्लामिक अफेयर्स मिनिस्टर ने सुन्नी इस्लामी संगठन को आतंकवाद एंट्री गेट बताते हुए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि तब्लीगी जमात समाज के लिए खतरा है।

मौलवी करेंगे चर्चा-

मंत्रालय ने ट्वीट्स में कहा कि इस्लामिक मामलों के महामहिम मंत्री, डॉ अब्दुल्लातिफ अल-अलशेख ने मस्जिदों और मौलवियों को निर्देश दिया कि वे लोगों को तब्लीगी जमात में शामिल न होने की चेतावनी दें। उन मस्जिदों में भी ये लागू होगा जहां जुमे की नमाज अस्थायी रूप से होती है।

सऊदी मिनिस्ट्री ऑफ “रिलिजन” अफेयर्स ने कहा कि जुमे की नमाज के बाद दी जाने वाली बहस में इन विषयों को शामिल किया जाना चाहिए।

  • इस समूह द्वारा लोगों के खो जाने और ब्रेनवॉश करने का खतरा, यह आतंकवाद के प्रवेश द्वारों में से एक है। भले ही वह कुछ और दावा करे।
  • उनकी सबसे महत्वपूर्ण गलतियों का उल्लेख करें।
  • लोगों को बता दें कि यह संस्था समाज के लिए खतरा है।
  • यह भी बताएं कि सऊदी अरब में तब्लीगी सहित सभी पक्षपातपूर्ण समूहों के साथ संबंध रखना अवैध है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles