26.1 C
Delhi
शनिवार, अप्रैल 27, 2024
Recommended By- BEdigitech

किसी ने बनवाया टैटू, तो किसी ने करवाया यज्ञ, यहां जानें उन सेलिब्रिटी के बारे में फैन ने दिया भगवान जैसा दर्जा

फिल्में देखना किसे पसंद नहीं होता। हर कोई किसी न किसी सेलिब्रिटी को पसंद करता है। फैंस अपने फेवरेट सेलेब के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। कोई अपने पूरे शरीर पर उनके नाम का या उनके फोटो का टैटू बनवाता है, तो कोई मीलों तक सिर्फ उनसे मिलने की आस में जाता है। स्टार्स और सेलिब्रिटीज को पसंद करना, उनकी फिल्मों को पसंद करना एक आम बात है, लेकिन उन्हें इतना पसंद करने लगना कि उन्हें भगवान मान लेना एक अलग बात है। यहां ऐसे ही कुछ उदहारण देखें।

लता मंगेशकर

स्‍वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के दुनिया में करोड़ों प्रशंसक हैं। बीते काफी समय से लता मंगेशकर हॉस्पिटल में हैं और उनके फैंस उनके सही हो जाने की कामना कर रहे हैं, लेकिन एक फैन अपनी सारी कमाई उनके इलाज पर लगा देने के लिए तैयार है। लता मंगेशकर कोविड संक्रमण से पीड़ित हैं और हॉस्पिटल में कई दिनों से एडमिट हैं। लोग उनके लिए दुआएं मांग रहे हैं। मगर मुंबई के एक ऑटो चालक अपनी सारी कमाई उनके इलाज पर लगा देने के लिए तैयार है। मुंबई में रहने वाले सत्यवान गीते उन्हें देवी सरस्वती का रूप मानते हैं। उन्होंने अपने ऑटो को गायक की तस्वीरों और उनके गीतों से अपने ऑटो को सजाया है। उनके इस प्यार को देखकर लोग उनके फैन हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन

Advertisement

‘कुली’ फिल्म के दौरान अमिताभ बच्चन का एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ था जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तब लोगों ने उनके लिए हवन किए थे। कोविड-19 के समय भी जब वो कोरोना हुआ तो कोलकाता में उनके लिए यज्ञ किया गया था। 1983 में फिल्म ‘कुली’ की शूटिंग के दौरान लगी चोट के बाद भी उनके फैंस ने उनके लिए हवन करवाया था। लोगों ने व्रत तक रखे। साल 2012 में फिर अमिताभ पेट में भयानक दर्द के कारण हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे, तब कोलकाता में उनके प्रशंसकों ने एक बार फिर हवन करवाया था। वहीं, जब साल 2020 में उन्हें कोविड हुआ था, तो पश्चिम बंगाल में उनके फैंस ने उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए यज्ञ करवाया था।

संजय दत्त

इसी तरह संजय दत्त जब जेल में सजा काट रहे थे तो उनके एक फैन ने चप्पल-जूते पहनना बंद कर दिया था। साल 2016 में जब संजय दत्त अपनी सजा काटकर वापिस आए तो उनके कई फैंस उनसे मिलने और उन्हें देखने के लिए पहुंचे थे। उन्हीं में एक थे संदीप, जो पेशे से ऑटो ड्राइवर है, उसने संजय दत्त का चेहरा अपने हाथ में गुदवाया था। वहीं जब तक संजय दत्त जेल में रहे, संदीप ने जूते-चप्पल नहीं पहने। उनके प्यार को देखकर संजय दत्त भी बड़े भावुक हुए और अपने इस फैन से मिलने के लिए उन्होंने एक स्पेशल मीटिंग अरेंज करवाई।

श्रीदेवी

फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन अदाकारा श्रीदेवी जबरदस्त एक्टिंग के साथ अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती थी। उन्होंने लंबे समय तक फिल्मों में काम किया था। उनके फैंस आज भी दुनिया भर में हैं और उनसे आज भी बेहद प्यार करते हैं। उनके फैंस ने उन्हें एक ट्रिब्यूट दिया था। उनके फैन क्लब ने श्रीदेवी की फिल्म ‘लम्हे’ की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की थी। उनका यह फैन क्लब श्रीदेवी की फिल्मों की स्क्रीनिंग करता रहता है। जब श्रीदेवी को इस बात का पता चला था, तो उन्हें इसकी बहुत खुशी हुई थी। उनके निधन के बाद पुणे की तीन लड़कियों ने अपनी कार के एक्सटीरियर को श्रीदेवी की फिल्मों और पिक्चर्स से डिजाइन किया था।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles