25.1 C
Delhi
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
Recommended By- BEdigitech

ओलम्पिक 2020 : भारतीय हॉकी टीम का जोरदर खेल जारी, आखिरी पूल मैच में जापान को हराया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों के पूल-ए के अपने आखिरी मैच में जापान को 5-3 से हराया. गुरजंत सिंह ने सर्वाधिक दो गोल दागे. 

भारतीय पुरुष हॉकी का टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन जारी है. शुक्रवार को पूल-ए के अपने आखिरी मुकाबले में भारत ने मेजबान जापान को 5-3 से मात दी.
भारत की ओर से गुरजंत सिंह(17वें एवं 56वें मिनट) ने सबसे ज्यादा दो गोल किए. गुरजंत के अलावा हरमनप्रीत सिंह ने 13वें, शमशेर सिंह ने 34वें और नीलकांत शर्मा ने 51वें मिनट में गोल दागे. दूसरी ओर जापान के लिए केंता तानाका ने 19वें, कोता वतानबे ने 33वें और काजुमा मुराता ने 59वें मिनट में स्कोर किया।

भारत पहले ही क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था, लेकिन इस जीत से वह बढ़े मनोबल के साथ अंतिम आठ के मुकाबले में उतरेगा. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना पूल-बी में तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा. भारत ने पूल चरण में जापान के अलावा न्यूजीलैंड, स्पेन और अर्जेंटीना को हराया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया से उसे हार का सामना करना पड़ा था.

इस तरह खेला भारत:-

Advertisement

भारत की तरफ से हरमनप्रीत ने पहले क्वार्टर में 13वें मिनट में गोल कर टीम को शुरूआत की बढ़त दिलाई. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में गुरजंत ने 17वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-0 कर दिया. हालांकि, जापान ने तुरंत वापसी की ओर तनाका ने 19वें मिनट में गोल कर बढ़त कम कर दी. इसके बाद वातानाबे ने तीसरे क्वार्टर में 33वें मिनट में गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। हालांकि, भारत की ओर से शमशेर ने एक मिनट बाद ही 34 वें मिनट में गोल कर फिर 3-2 की बढ़त बना ली. नीलकांत ने फिर चौथे और अंतिम क्वार्टर में 51वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया.

मैच के अंतिम मिनटों में गुरजंत ने 57 वें मिनट में एक और गोल कर भारत को 5-2 की बढ़त दिलाई. हालांकि, जापान ने भी अंत तक हार नहीं मानी और मुराता ने 59वें मिनट में गोल दाग स्कोर 5-3 कर दिया. निर्धारित समय तक जापान बढ़त हासिल नहीं कर सका और उसे हार का सामना करना पड़ा.

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles