11.1 C
Delhi
रविवार, दिसम्बर 10, 2023
Recommended By- BEdigitech

तुलसी के गमले पर बनाए ये 3 चिन्ह, घर में आती है बरकत, दूर होते है आर्थिक संकट!

नई दिल्ली: हिंदू धर्म में तुलसी को विशेष दर्जा दिया जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है वहां सुख – शांति एवं समृद्धि बनी रहती है और वहां देवी देवताओं का हमेशा वास रहता है। आपको पता दे तुलसी के पौधे को तुलसी माता कहकर भी पुकारा जाता है। कई पूजा-पाठ में तुलसी को बेहद जरूरी माना जाता है क्योंकि यह भगवान विष्णु की प्रिय होती है। वास्तु शास्त्र में वैसे तो कई उपाय बताए गए हैं परंतु तुलसी को लेकर अनेकों उपाए बताए गए हैं। अनिमेष एक तुलसी के गमले पर ऐसे चिन्ह बनाने हैं, जिसके बाद से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और मां लक्ष्मी की अपार कृपया भी आपको मिलती है।

Table of Contents

तुलसी के गमले पर बनाए जाने वाले 3 चिन्ह

तुलसी

ये भी पढ़े जानें, गुरुवार का व्रत करने से क्या होता है, इसका उद्यापन कब होता है और इस व्रत में क्या खाना चाहिए ?

स्वास्तिक का चिन्ह

आपको बताते हैं घर के दरवाजे पर या फिर मंदिर में स्वात्विक का निशान बनाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, घर में स्वात्विक का निशान बनाने से मां लक्ष्मी का वास होता है। वहीं अगर आप तुलसी के गमले पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाते हैं तो यह आपके लिए बेहद शुभ होता है। इससे आपको धन की देवी मां लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु की भी अपार कृपा मिलती है। आपको बता दें, स्वास्तिक का निशान मंगल का प्रतीक होता है, इसमें ‘सु’ का मतलब है ‘शुभ’ और ‘अस्ति’ का अर्थ ‘होना’ होता है।

चक्र का चिन्ह

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, शुभ कार्य में बनाए जाने वाला चक्र का निशान घर को बरकत, खुशहाली और सभी संकटों से दूर रखता है। यदि आप तुलसी के गमले पर चक्र का चिन्ह मनाते हैं तो इससे घर में ऊर्जा का माहौल बनता है और परिवार के सदस्यों के मन में शांति रहती है।

ओम का चिन्ह

वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के गमले पर ओम का चिन्ह बनाना भी बेहद शुभ माना जाता है। आपको बता दें ओम के चिन्ह को ईश्वर का वाचक कहा जाता है। मान्यताओं के अनुसार, ओम का जाप करने से आत्मा को सुख और शांति प्राप्त होती है।

ये भी पढ़े क्या शनिवार को सूर्य भगवान को जल देना चाहिए या नहीं और क्या होते है सूर्य के गुप्त उपाय यहां जाने?

Recommended By- BEdigitech
मोहित नागर
मोहित नागर
मोहित नागर एक कंटेंट राइटर है जो देश- विदेश, पॉलिटिक्स, एंटरटेनमेंट, हेल्थ और वास्तु से जुड़ी खबरों पर लिखना पसंद करते हैं। उन्होंने डॉ० भीमराव अम्बेडकर कॉलेज (दिल्ली यूनिवर्सिटी) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मोहित को लगभग 3 वर्ष का समाचार वेब पोर्टल एवं पब्लिक रिलेशन संस्थाओं के साथ काम करने का अनुभव है।

Related Articles

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Latest Articles